विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 31 उम्मीदवारों को मिला टिकट; किसे मिला कहां से मौका?

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:10 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। PAC की बैठक में 31 नाम हुए फाइनल।

दिल्ली में मीडिया सेे बातचीत करते हुए सीएम भगवंत मान।

दिल्ली में मीडिया सेे बातचीत करते हुए सीएम भगवंत मान।

HighLights

  1. AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए दूसरी सूची जारी की।

  2. पार्टी की दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

  3. पहली सूची के बाद तीन विधायकों ने AAP छोड़ी, BJP में शामिल हुए।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवारों की दूसरी सूची को जारी कर दिया है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की एक अहम बैठक के बाद इस सूची को जारी किया गया। बैठक में हिस्सा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद दिल्ली पहुंचे। पार्टी की और से जारी सूची में 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि नई लिस्ट में नाम देख सभी हैरान होंगे। उन्होंने साफ किया कि ये टिकटें सर्वे के आधार पर दी गई हैं। कई बड़े नाम इस लिस्ट से बदले गए हैं। उन्हाेंने साफ किया कि पार्टी ने हर विधायक को सुधरने का मौका दिया था। लेकिन अंत में सर्वे के आधार पर ही उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 8 विधायकों की टिकट इस सूची में काटी गई है। जबकि इस लिस्ट में किसी भी मंत्री की टिकट पर फैसला नहीं हो पाया है। इसके अलावा दो सांसदों गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें- AAP उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज! भगवंत मान पहुंचे दिल्ली, PAC बैठक में 6 मंत्रियों के टिकट पर फैसला संभव

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी दूसरी सूची
 
क्र. सं. विधानसभा क्षेत्र संख्या विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 1 सुजानपुर
स्वर्ण एस सलारिया
2 3 पठानकोट
रोहित स्याल
3 4 गुरदासपुर
रमन बहल
4 5 दीना नगर
शमशेर सिंह
5 6 कादियान
गुरइकबाल सिंह महाल
6 9 फतेहगढ़ चूड़ियां
हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा)
7 12 राजा सांसी
सुश्री सोनिया मान
8 13 मजीठा
तलबीर सिंह गिल
9 15 अमृतसर उत्तर
करमजीत सिंह रिंटू
10 23 पट्टी
जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी)
11 26 भुलत्थ
एडवोकेट हरसिमरन सिंह
12 27 कपूरथला
दविंदर पाल सिंह रंगा
13 29 फगवाड़ा
डॉ. राज कुमार चब्बेवाल
14 30 फिल्लौर
सुश्री हरजोत कौर लोहटिया
15 32 शाहकोट
बलवीर सिंह पाला जलालपुर
16 35 जालंधर सेंट्रल
नितिन कोहली
17 36 जालंधर उत्तर
विनीत धीर
18 37 जालंधर कैंट
दीपक बाली
19 38 आदमपुर
पवन कुमार टीनू
20 39 मुकेरियां
सरबजोत सिंह साबी
21 47 नवांशहर
रॉबी कंग
22 51 चमकौर साहिब
जसवीर सिंह गढ़ी
23 52 खरड़
परमिंदर सिंह गोल्डी
24 68 दाखा
डॉ. केएनएस कंग
25 70 जगराओं
सुश्री सरवजीत कौर मानूंके
26 81 अबोहर
डॉ. सुहानी डोडा
27 82 बल्लूआना
अमंदीप सिंह 'गोल्डी' मुसाफिर
28 83 लंबी
रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां
29 93 बठिंडा देहाती
गोपाल सिंह
30 103 बरनाला
गुरमीत सिंह मीत हेयर
31 117 शुतराणा
सुश्री वनिंदर कौर लूंबा

पहली सूची के बाद तीन विधायकों ने छोड़ी थी पार्टी

AAP की पहली सूची के जारी होने के बाद ही पार्टी को झटका भी लगा था। तीन विधायकों ने तीन दिन के अंदर-अंदर पार्टी छोड़ दी थी। पटियाला जिले की समाना सीट से विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने 1 नवंबर 2026 को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसी दिन सनौर विधानसभा सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी छोड़ी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया।

इसके अलावा अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी 2 नवंबर 2026 को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया। तीनों ने एक साभ भाजपा भी जॉइन कर ली।

इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले जेल में बंद तरनतारन के पट्‌टी से विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डाल चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी। हालांकि, उनका ये निर्णय पार्टी सूची को लेकर नहीं था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण पर AAP-भाजपा आमने सामने, कुलतार संधवां बोले- किसानों को बदनाम करना बंद करे केंद्र सरकार

पहली सूची में 40 को दिया गया टिकट

आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी पहली सूची में 40 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। जिनमें से 25 मालवा हल्के में से थे। इसमें सीएम भगवंत मान को धुरी से टिकट दिया गया, वहीं जेल में बंद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से मैदान में उतारा गया था।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल और बेटी की हत्या की धमकी, 7 करोड़ मांगी रंगदारी; AAP विधायक को आई कॉल, मोहाली में FIR

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।