विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AAP उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज! भगवंत मान पहुंचे दिल्ली, PAC बैठक में 6 मंत्रियों के टिकट पर फैसला संभव

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:55 AM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची पर दिल्ली में राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक ...और पढ़ें

दिल्ली पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

दिल्ली पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

HighLights

  1. AAP की दूसरी सूची आज हो सकती है जारी।

  2. मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में PAC बैठक में शामिल।

  3. 6 मंत्रियों के टिकट पर होगा अहम फैसला।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी में जुट गई है। इस सिलसिले में रणनीति तैयार करने और नामों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की एक अहम बैठक शाम 4 बजे बुलाई गई है। अनुमान है कि आज इस बैठक के बाद दूसरी सूची जारी हो सकती है।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद दिल्ली पहुंच चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की इस दूसरी सूची में 15 से 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है। सबसे ज्यादा नजरें सरकार के 6 मंत्रियों की सीटों पर टिकी हैं, जिनके टिकट और विधानसभा क्षेत्रों पर फैसला होना बाकी है।

राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 15 मंत्री हैं, जिनमें से पहली सूची में केवल मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनकी मौजूदा सीट से और जेल में बंद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से मैदान में उतारा गया था। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल और बेटी की हत्या की धमकी, 7 करोड़ मांगी रंगदारी; मोहाली में FIR

दूसरी पार्टी से आए नेताओं पर भी फोकस

पार्टी सूत्रों ने बताया कि दूसरी सूची में सबसे ज्यादा मंथन उन नेताओं पर हो रहा है, जो दूसरी पार्टियों से आप में शामिल हुए थे और उन्हें हलका इंचार्ज की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। अब इन्हें ही टिकट देने की तैयारी चल रही है।

पार्टी का मानना है कि हलका इंचार्ज के तौर पर काम कर चुके नेताओं को मैदान में उतारने से संगठन को फायदा होगा, क्योंकि वे अपने-अपने इलाकों में सक्रिय रहे हैं। इनमें कुच्छेक ऐसे विधानसभा क्षेत्रों के भी हैं, जहां पार्टी का अपना ही विधायक है, लेकिन उसे टिकट दिए जाने की संभावना नहीं है।

छह मंत्रियों के नाम हो सकते हैं शामिल

इसके साथ ही आने वाली दूसरी सूची में 6 मंत्रियों के नाम भी शामिल किए जाएंगे और संभावना जताई गई है कि दो मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव करने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि इलाकावार बैलेंस बनाया जा सके।

पार्टी द्वारा जारी की गई पहली सूची में शामिल 40 विधायकों में से तकरीबन 25 मालवा इलाके से ही थे और संभावना है कि दूसरी सूची में भी मालवा क्षेत्र के उम्मीदवारों का ही आंकड़ा दोआबा व माझा के मुकाबले ज्यादा रहेगा।

पहली सूची के बाद तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी

AAP की पहली सूची के जारी होने के बाद ही पार्टी को झटका भी लगा था। तीन विधायकों ने तीन दिन के अंदर-अंदर पार्टी छोड़ दी थी। पटियाला जिले की समाना सीट से विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने 1 नवंबर 2026 को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसी दिन सनौर विधानसभा सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी छोड़ी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया।

इसके अलावा अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी 2 नवंबर 2026 को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया। तीनों ने एक साभ भाजपा भी जॉइन कर ली।

इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले जेल में बंद तरनतारन के पट्‌टी से विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डाल चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी। हालांकि, उनका ये निर्णय पार्टी सूची को लेकर नहीं था।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव मिलकर लड़ेंगी अकाली दल और बीजेपी? PM मोदी के दौरे से पहले चर्चा तेज; 70-47 के फॉर्मूले पर बन सकती है सहमति

पहली सूची में 40 को दिया गया टिकट

आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी पहली सूची में 40 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। जिनमें से 15 मालवा इलाके से थे। AAP की पहली उम्मीदवारों की सूची-

यहाँ दी गई छवि (Image) में उपलब्ध पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की सूची की तालिका है:

AAP के 40 उम्मीदवारों की लिस्ट

क्र. विधानसभा सीट उम्मीदवारों के नाम
1 बटाला अमनशेर सिंह (शैरी कलसी)
2 अजनाला कुलदीप सिंह धालीवाल
3 अमृतसर साउथ डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
4 तरनतारन हरमीत सिंह संधू
5 खेमकरण सरवन सिंह धुन्न
6 नकोदर इंद्रजीत कौर मान
7 करतारपुर बलकार सिंह
8 दसूहा करमबीर सिंह घुम्मन
9 उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल
10 होशियारपुर ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा
11 चब्बेवाल इशांक कुमार चब्बेवाल
12 गढ़शंकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी
13 बलाचौर संतोष कटारिया
14 रूपनगर दिनेश चड्ढा
15 एसएएस नगर (मोहाली) कुलवंत सिंह
16 फतेहगढ़ साहिब लखबीर सिंह राय
17 अमलोह गुरिंदर सिंह गैरी वडिंग
18 समराला जगतार सिंह दयालपुरा
19 लुधियाना ईस्ट दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला)
20 आत्म नगर कुलवंत सिंह सिद्धू
21 लुधियाना सेंट्रल अशोक पराशर (पप्पी)
22 लुधियाना वेस्ट संजीव अरोड़ा
23 लुधियाना नॉर्थ चौधरी मदन लाल बग्गा
24 पायल मनविंदर सिंह ग्यासपुरा
25 निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह बिलासपुर
26 बाघापुराना अमृतपाल सिंह सुखानंद
27 मोगा डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
28 धर्मकोट देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस
29 जलालाबाद जगदीप कंबोज गोल्ड
30 फाजिल्का नरेंद्रपाल सिंह सबना
31 मुक्तसर जगदीप सिंह काका बराड़
32 कोटकपूरा कुलतार सिंह संधवां
33 जैतो अमोलक सिंह
34 तलवंडी साबो बलजिंदर कौर
35 सरदूलगढ़ गुरप्रीत सिंह बनावाली
36 भदौड़ लाभ सिंह उगोके
37 महल कलां कुलवंत सिंह पंडोरी
38 अमरगढ़ जसवंत सिंह गज्जन माजरा
39 धूरी भगवंत मान
40 पटियाला अजीतपाल सिंह कोहली

यह भी पढ़ें- कृषि मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने परविंदर झोटा के परिवार से की मुलाकात, बोले- इंसाफ दिलाने के लिए पंजाब सरकार गंभीर


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।