विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कृषि मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने परविंदर झोटा के परिवार से की मुलाकात, बोले- इंसाफ दिलाने के लिए पंजाब सरकार गंभीर

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:51 PM (IST)

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया ने मानसा में परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार ...और पढ़ें

कृषि मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने परविंदर झोटा के परिवार से की मुलाकात। फोटो जागरण

कृषि मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने परविंदर झोटा के परिवार से की मुलाकात। फोटो जागरण

HighLights

  1. कृषि मंत्री गुरमीत खुड़िया ने परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात की।

  2. पंजाब सरकार परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह गंभीर।

  3. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार प्रयासरत है।

जागरण संवाददाता, मानसा। राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया बुधवार शाम परविंदर सिंह झोटा के अंतिम संस्कार के बाद घर परिवार के साथ दुख व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया ने कहा कि वे परविंदर सिंह झोटा की अंतिम संस्कार पर व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच सके। जिसके चलते वे आज परिवार के साथ मुलाकात करके उनके दुख में शामिल होने पहुंचे है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने कहा कि पंजाब कभी अपनी अलग पहचान का शांतमई राज्य होता था लेकिन अब पंजाब को किसी की नजर लग चुकी है जिसके कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर से घटित ना हो इसके लिए सरकार की ओर से गंभीरता से यत्न किए जा रहे हैं। उन्होंने दोहराया की सरकार की ओर से परिवार की जो मांगे मानी गई है उन पर कार्रवाई की जा रही है और पंजाब की जवानी को बचाने तथा राज्य की अमन शांति को बरकरा रखने के लिए सरकार की ओर से हर संभव यत्न किए जा रहे हैं और जाते रहेंगे।

चित्र परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह के साथ संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।