विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब चुनाव 2027: संसद से फिर वापसी... AAP ने गुरमीत मीत हेयर पर फिर जताया भरोसा; बरनाला से मिला टिकट

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:36 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने संगरूर के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला से उम्मीदवार बनाया है। बीटेक पास मीत हेयर पहले भी बरनाला से विधायक रह चुके हैं।

सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर।

सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर।

HighLights

  1. AAP ने पंजाब 2027 विधानसभा चुनाव की दूसरी सूची जारी की।

  2. गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला सीट से टिकट मिला।

  3. मीत हेयर संगरूर सांसद और पूर्व बरनाला विधायक हैं।

जागरण संवाददाता, बरनाला। पंजाब विधानसभा 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची को जारी कर दिया है। पंजाब की बरनाला सीट से 2022 में विधायक और उसके बाद मंत्री रह चुके गुरमीत सिंह मीत हेयर को टिकट दी है।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में गुरमीत सिंह मीत हेयर के संगरूर से सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके बाद हुए 2024 के विधानसभा उपचुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  के कुलदीप सिंह ढिल्लों (काला ढिल्लों) ने 28,254 वोट हासिल कर इस सीट से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 31 उम्मीदवारों को मिला टिकट; किसे मिला कहां से मौका?

पूरा नाम - गुरमीत सिंह मीत हेयर (सांसद संगरूर)
जन्म तिथि - 21 अप्रैल 1989
जन्म स्थान - बरनाला, पंजाब
पिता - चमकौर सिंह हेयर
माता - सरबजीत कौर
पत्नी - गुरवीन कौर
विवाह 7 नवंबर 2023
शिक्षा बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
कॉलेज स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
उनके पिता पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन में अधिकारी रहे हैं। उनका परिवार किसान पृष्ठभूमि से जुड़ा है। मीत हेयर ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके बाद यूपीएससी की तैयारी भी की थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब लोकल बॉडी चुनाव: पटियाला समेत 3 निकायों के 52 वार्डों में 28 नवंबर को मतदान, कल से नामांकन शुरू

  • विजेता उम्मीदवार. गुरमीत सिंह मीत हेयर (आम आदमी पार्टी) ने कुल 64,800 वोट प्राप्त किए थे। उनका कुल वोट शेयर 49.59% रहा था।
  • जीत का अंतर. उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार कुलवंत सिंह कीतू को 37,622 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।
  • उपविजेता और अन्य उम्मीदवार. दूसरे स्थान पर रहे कुलवंत सिंह कीटू (शिअद) को 27,178 वोट (20.80%) मिले थे। कांग्रेस के मनीष बंसल 12.90% वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा के धीरज कुमार को 6.98% वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें- 'जमीन पर काम करने वालों को मिलेगा टिकट', चमकौर साहिब से सचिन पायलट ने की जवानी संभाल जट्टा साइकिल रैली की शुरुआत

पूरा नाम - गुरमीत सिंह मीत हेयर (सांसद संगरूर)जन्म तिथि -  21 अप्रैल 1989जन्म स्थान - बरनाला, पंजाबपिता - चमकौर सिंह हेयरमाता - सरबजीत कौरपत्नी - गुरवीन कौरविवाह 7 नवंबर 2023शिक्षा बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)कॉलेज स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजीउनके पिता पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन में अधिकारी रहे हैं। उनका परिवार किसान पृष्ठभूमि से जुड़ा है। मीत हेयर ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके बाद यूपीएससी की तैयारी भी की थी।
* विजेता उम्मीदवार. गुरमीत सिंह मीत हेयर (आम आदमी पार्टी) ने कुल 64,800 वोट प्राप्त किए थे। उनका कुल वोट शेयर 49.59% रहा था।* जीत का अंतर. उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार कुलवंत सिंह कीतू को 37,622 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।* उपविजेता और अन्य उम्मीदवार. दूसरे स्थान पर रहे कुलवंत सिंह कीटू (शिअद) को 27,178 वोट (20.80%) मिले थे। कांग्रेस के मनीष बंसल 12.90% वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा  के धीरज कुमार को 6.98% वोट मिले थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।