विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब लोकल बॉडी चुनाव: पटियाला समेत 3 निकायों के 52 वार्डों में 28 नवंबर को मतदान, कल से नामांकन शुरू

By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
Published: Thu, 12 Nov 2026 04:06 PM (IST)

पंजाब के पटियाला, बाघापुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में 28 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए 13 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पटियाला सहित तीन निकायों में 52 वार्डों पर चुनाव।

  2. 28 नवंबर को होगा मतदान, 13 से नामांकन शुरू।

  3. 1.76 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग ने पटियाला नगर निगम सहित तीन स्थानीय निकायों के कुल 52 वार्डों में दोबारा चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों, बाघापुराना नगर काउंसिल के 15 वार्डों और धर्मकोट नगर काउंसिल के सात वार्डों में 28 नवंबर को मतदान होगा।

मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 13 नवंबर से नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। 14 नवंबर को बैंक अवकाश, 15 नवंबर को रविवार और 16 नवंबर को राजपत्रित अवकाश होने के कारण इन तीन दिनों में नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इसके बाद 17, 18 और 19 नवंबर को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 नवंबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 21 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आप की सूची के बाद कांग्रेस में हलचल तेज, जल्द आएगी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट

इन वार्डों में होंगा मतदान 

क्र. सं. जिला नगरपालिका का नाम वार्ड संख्या
1. पटियाला नगर निगम, पटियाला 1, 4, 6, 12, 14, 15, 16, 22, 26, 28, 32, 33, 34, 36, 37, 38, 40, 41, 43, 44, 45, 46, 48, 50, 51, 52, 53, 55, 57 और 58 - (30 वार्ड)
2. मोगा नगर परिषद, बाघा पुराना 1 – 15 (15 वार्ड)
    नगर परिषद, धर्मकोट 1, 2, 3, 4, 7, 9, 13 (7 वार्ड)
कुल     52

1.76 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

इन चुनावों के लिए कुल 150 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में 123, बाघापुराना के 15 वार्डों में 20 और धर्मकोट के सात वार्डों में सात मतदान केंद्र शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, तीनों निकायों में कुल 1,76,429 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 91,415 पुरुष, 84,999 महिलाएं और 15 अन्य मतदाता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले गरमाया टीचर भर्ती मामला, मोहाली में प्रदर्शन; CM आवास घेराव की चेतावनी

उम्मीदवारों के लिए 6 लाख रुपये खर्च सीमा

चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा भी निर्धारित की है। नगर निगम के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम चार लाख रुपये खर्च कर सकेंगे, जबकि दो नगर काउंसिल के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 2.30 लाख रुपये तय की गई है। नामांकन पत्र के साथ निर्धारित हलफनामा देना अनिवार्य होगा।

राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को संबंधित पार्टी का अधिकृत पत्र भी जमा करवाना होगा। उम्मीदवारों की केवाईसी संबंधी जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइटों पर अपलोड की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से एक मॉनिटरिंग कमेटी गठित की गई है।

आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध करने का दावा किया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित तीनों निकायों के पूरे अधिकार क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी। मतगणना की तारीख और इससे संबंधित निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- AAP उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज! भगवंत मान पहुंचे दिल्ली, PAC बैठक में 6 मंत्रियों के टिकट पर फैसला संभव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।