विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले गरमाया टीचर भर्ती मामला, मोहाली में प्रदर्शन; CM आवास घेराव की चेतावनी

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:28 PM (IST)

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले टीचर भर्ती का मामला गरमा गया है। मोहाली में बेरोजगार अध्यापक यूनियन ने पंजाब ...और पढ़ें

मोहाली स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन। फोटो: संजय घिल्डियाल

मोहाली स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन। फोटो: संजय घिल्डियाल

HighLights

  1. बेरोजगार अध्यापकों ने मोहाली में प्रदर्शन किया।

  2. नौकरी की मांग को लेकर पुलिस से धक्का-मुक्की।

  3. भर्ती न करने का आरोप, सीएम आवास घेराव की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले टीचर भर्ती का मामला गरमा गया है। बेरोजगार अध्यापक यूनियन का गुस्सा वीरवार को मोहाली में फूट पड़ा। नौकरी की मांग को लेकर सैकड़ों बेरोजगार अध्यापकों ने मोहाली स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी सुबह से ही इकट्ठा होने लगे थे। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि सरकार ने भर्ती का वादा किया था, लेकिन दो साल से एक भी नई भर्ती नहीं निकली है।

यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब में हजारों पद खाली पड़े हैं। सरकारी स्कूलों में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के टीचर नहीं हैं। बच्चे पढ़ाई से वंचित हैं, लेकिन सरकार बेरोजगारों को नौकरी नहीं दे रही। कई अध्यापक ओवरएज होने की कगार पर हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार शिक्षा मंत्री और अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है। अब अगर जल्द भर्ती नहीं निकली तो वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पर मजबूर होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।