विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टिकट कटने पर छलका AAP नेता जीएस मुल्तानी का दर्द, 16 नवंबर को बुलाई समर्थकों की बैठक; ले सकते हैं बड़ा राजनीतिक फैसला

By Hazari LalEdited By: Nitish Kumar Kushwaha
Published: Fri, 13 Nov 2026 11:05 AM (IST)

आम आदमी पार्टी द्वारा मुकेरियां सीट से टिकट न दिए जाने पर जीएस मुल्तानी ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने ...और पढ़ें

साबी को टिकट मिलने के बाद छलका जीएस मुल्तानी का दर्द, बगावती तेवर के संकेत।

साबी को टिकट मिलने के बाद छलका जीएस मुल्तानी का दर्द, बगावती तेवर के संकेत।

HighLights

  1. जीएस मुल्तानी को मुकेरियां विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिला

  2. टिकट न मिलने पर उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक बुलाई

  3. बैठक में आगे की राजनीतिक रणनीति पर फैसला होगा

जागरण संवाददाता, होशियारपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से जिला होशियारपुर के अंतर्गत आने वाली मुकेरियां विधानसभा सीट से सरबजीत सिंह साबी को टिकट दिए जाने के बाद पार्टी नेता जीएस मुल्तानी का दर्द छलक उठा है।

मुकेरियां सीट से टिकट के दावेदार रहे मुल्तानी ने टिकट किसी अन्य को दिए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए समर्थकों की बैठक बुला ली है। ऐसे में अब उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

16 नवंबर को बुलाई बैठक

जीएस मुल्तानी ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने पिछले 11 वर्षों से तन-मन-धन से आम आदमी पार्टी की सेवा की और पार्टी को खड़ा करने के लिए पूरी मेहनत की। जब चुनाव लड़ने का मौका आया तो टिकट किसी अन्य को दे दी गई। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया सहित विभिन्न सर्वेक्षणों में उनका नाम सबसे ऊपर चल रहा था, इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया।

टिकट कटने के बाद मुल्तानी ने अब समर्थकों और क्षेत्र के लोगों की राय लेकर अगला कदम उठाने का फैसला किया है। उन्होंने सोमवार, 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे पेपर मिल के नजदीक स्थित लॉट्स वैली पैलेस में बैठक बुलाई है।

मुल्तानी ने सभी समर्थकों, बहन-भाइयों और क्षेत्र के लोगों से बैठक में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी से सलाह-मशविरा किया जाएगा और लोग जो फैसला करेंगे, उसी के अनुसार वह आगे की रणनीति तय करेंगे।

अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 16 नवंबर को होने वाली इस बैठक के बाद जीएस मुल्तानी कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं। ऐसे में मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के लिए आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण क्या रूप लेते हैं, इस पर सबकी नजर रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।