विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिब्रूगढ़ जेल से कल बाहर आएगा सांसद अमृतपाल, दादी के अंतिम संस्कार में होगा शामिल; एक दिन की अंतरिम जमानत मिली

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:34 PM (IST)

डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार और भोग में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है।

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की दादी की फाइल फोटो।

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की दादी की फाइल फोटो।

HighLights

  1. सांसद अमृतपाल सिंह को एक दिन की अंतरिम जमानत मिली।

  2. दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल।

  3. मानवीय आधार पर अदालत ने दी यह विशेष छूट।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें उनकी दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 1 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है। अमृतपाल के अलावा चाचा हरजीत सिंह को तीन दिन व सुखमन को दो दिन की अंतरिम जमानत दी गई है।

सांसद अमृतपाल के वकीलों की ओर से कोर्ट में तीन दिनों की अंतरिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी। इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने पारिवारिक और मानवीय परिस्थितियों को देखते हुए जमानत का यह आदेश जारी किया। वकीलों ने दलील दी थी कि गंभीर मामलों में बंदियों को भी पारिवारिक आयोजनों में शामिल होने का हक होता है।

अमृतपाल सिंह के वकील कर्मवीर सिंह ने बताया कि वे अंतरिम जमानत की तारीखों में बदलाव के लिए अदालत से गुहार लगाएंगे। 14 तारीख को बहुत कम समय होने के कारण डिब्रूगढ़ सुरक्षा पहुंचना और औपचारिकताएं पूरी करना कठिन है। इसलिए जमानत की अवधि 17 नवंबर तक बढ़ाने की मांग की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए MP अमृतपाल ने मांगी अंतरिम जमानत, अदालत ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब

सिर्फ संस्कार में होंगे शामिल

पारिवारिक और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार चौदह नवंबर को अंतिम संस्कार किया जाना है। जिसमें शामिल होने के लिए ही ये छूट दी गई है। इसके बाद पंद्रह नवंबर को अस्थियां जल प्रवाह करने और श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ का कार्यक्रम निर्धारित है, जबकि सत्रह नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का भोग और अंतिम अरदास संपन्न होगी। इसी समयावधि को ध्यान में रखते हुए अदालत के समक्ष राहत की मांग रखी गई थी।

यह भी पढ़ें- 'वारिस पंजाब दे' के राजनीतिक दल बनने पर क्यों लगा ब्रेक? चुनाव आयोग ने HC में बताई वजह

वकीलों ने दी थी यह दलील

अमृतपाल सिंह के वकीलों ने अदालत को बताया कि परिवार के इस दुखद समय में सांसद का उपस्थित होना बेहद जरूरी है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उनके जेल से बाहर आने और सभी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। ये दूसरी बार है जब अमृतपाल जेल से बाहर आएगा। पहली बार अमृतपाल को सांसद बनने के बाद शपथ लेने के लिए एक दिन की छूट दी गई थी।

यह भी पढ़ें- जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, दादी चरण कौर का निधन; सांसद की पैरोल के लिए कोर्ट जाएगा परिवार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।