जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, दादी चरण कौर का निधन; सांसद की पैरोल के लिए कोर्ट जाएगा परिवार
खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का निधन हो गया है। परिवार अब अमृतपाल की अस्थाई रिहाई ...और पढ़ें

सांसद अमृतपाल सिंह फाइल फोटो
HighLights
अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का निधन हो गया
परिवार सांसद की अस्थाई रिहाई के लिए याचिका दायर करेगा
अमृतपाल डिब्रूगढ़ जेल से अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं
जागरण संवाददाता, अमृतसर। खालिस्तान समर्थक और हलका खड़ूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का देहांत हो गया है। उनके पार्थिक शरीर को पैतृक गांव जल्लूखेड़ा रखा गया है।
कोर्ट ने कुछ दिन पहले अमृतपाल सिंह को अपनी बीमार दादी के साथ वीडियो कॉल पर दस मिनट बातचीत करने की परमिशन भी थी। अमृतपाल सिंह वर्तमान में डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उनके चाचा तरसेम सिंह ने बताया कि वह अमृतपाल की अस्थाई रिहाई के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेंगे ताकि वह अपनी दादी के संस्कार में शामिल हो सके।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।