विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप नत्थोवाल शिअद में शामिल, सुखबीर बादल ने रायकोट से घोषित किया प्रत्याशी

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:12 PM (IST)

पंजाब जनसंपर्क विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर अकाली दल में शामिल हो गए हैं। पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें रायकोट विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

प्रभदीप नत्थोवाल को पार्टी जॉइन करवाते हुए सुखबीर बादल।

प्रभदीप नत्थोवाल को पार्टी जॉइन करवाते हुए सुखबीर बादल।

HighLights

  1. प्रभदीप नत्थोवाल ने शिअद में शामिल होकर राजनीतिक करियर शुरू किया।

  2. सुखबीर बादल ने उन्हें रायकोट से अकाली दल का उम्मीदवार बनाया।

  3. नत्थोवाल पहले पंजाब पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर थे।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। कुछ दिन पहले पंजाब पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट से इस्तीफा देने वाले डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने अब शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने उन्हें एक जनसभा के दौरान पार्टी जॉइन करवाई है। पार्टी जॉइन करते ही उन्हें एक नई जिम्मेदारी भी सौप दी गई है। 

सुखबीर बादल ने जनसभा में संबोधन के दौरान प्रभदीप नत्थोवाल को रायकोट से शिअद उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं, सुखबीर बादल ने ये भी जानकारी दी कि नत्थोवाल काफी लंबे समय से उनके संपर्क में थे। 

यह भी पढ़ें- होशियारपुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी की हुंकार, नशे और अधूरे वादों पर पंजाब सरकार को घेरा

नेक ईमानदार व्यक्ति हैं प्रभदीप

सुखबीर ने प्रभदीप नत्थोवाल को पार्टी जॉइन करवाते समय काफी तारीफ भी की। सुखबीर ने मंच से कहा कि वह काफी समय से नत्थोवाल को पार्टी में शामिल करने के लिए प्रयासरत थे। नत्थोवाल एक एक नेक ईमानदार व्यक्ति हैं। उनके पॉर्टी जाइन करने से जहां संगठन मजबूत होगा, वहीं पार्टी का इलाके में जनसंपर्क भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब महिला अकाली दल में हुआ बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 60 से अधिक महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

सुखबीर ने कहा था चुनाव लड़ें

प्रभदीप नत्थोवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से शिअद में शामिल होकर राजनीतिक कैरियर शुरू करना चाहते थे।  इससे पहले भी सुखबीर बादल से उनकी कई बार भेंट हुई। वह उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रहे थे, लेकिन उस वक्त परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी। अब वह पार्टी में शामिल होकर सेवा करेंगे।

यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला के नए गीत 'फैंटम' पर परिवार और म्यूजिक कंपनी में विवाद, बिना अनुमति रिलीज करने का लगा आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।