विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होशियारपुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी की हुंकार, नशे और अधूरे वादों पर पंजाब सरकार को घेरा

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:56 PM (IST)

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एक विशेष राजनीतिक कार्यक्रम में पंजाब की मौजूदा सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री को घेरा। उन्होंने नशे, ...और पढ़ें

होशियारपुर पहुंचे सीएम नायब सैनी को फूलों की माला के साथ सम्मानित किया गया।

होशियारपुर पहुंचे सीएम नायब सैनी को फूलों की माला के साथ सम्मानित किया गया।

HighLights

  1. हरियाणा सीएम नायब सैनी ने दसूहा में पंजाब सरकार को घेरा।

  2. नशे की समस्या और अधूरे वादों पर AAP सरकार पर साधा निशाना।

  3. 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

जागरण संवाददाता, दसूहा (होशियारपुर)। भाजपा की ओर से दसूहा में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उन्होंने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, नशे की समस्या और आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर जमकर निशाना साधा।

जनसभा को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब आज नशे समेत कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन इनमें से एक भी वादा पूरी तरह पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब की भोली-भाली जनता अब सरकार की नीयत और कार्यशैली को पहचान चुकी है। यही वजह है कि प्रदेश में बदलाव की जमीन तैयार हो रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027 के लिए भाजपा की पहली सूची जल्द, हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने जालंधर रैली में दिए संकेत

2027 में भाजपा को सत्ता सौंपेगी जनता

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी और भाजपा को सरकार बनाने का मौका देगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद जनता अपने वोट की ताकत से जवाब देगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब महिला अकाली दल में हुआ बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 60 से अधिक महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

चन्नी को अब याद आई अवैध माइनिंग

सैनी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि चन्नी को अब पंजाब में हो रही अवैध माइनिंग की याद आ रही है, जबकि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रदेश में अवैध माइनिंग की समस्या कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से ही चली आ रही है। उन्होंने मौजूदा भगवंत मान सरकार को भी विभिन्न मुद्दों पर घेरा।

हरियाणा के खिलाड़ियों ने दुनिया में मनवाया लोहा

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं ने खेलों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हरियाणा के नौजवानों ने मेहनत और लगन से देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सैनी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला के नए गीत 'फैंटम' पर परिवार और म्यूजिक कंपनी में विवाद, बिना अनुमति रिलीज करने का लगा आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।