पंजाब चुनाव 2027 के लिए भाजपा की पहली सूची जल्द, हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने जालंधर रैली में दिए संकेत
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जल्द पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। उन्होंने विपक्षी दलों पर वादों से मुकरने का आरोप लगाया।

जालंधर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी।
HighLights
हरियाणा सीएम सैनी ने जालंधर में जनसभा को संबोधित किया।
भाजपा पंजाब 2027 चुनाव के लिए जल्द सूची जारी करेगी।
सैनी ने आप और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, वादे तोड़ने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब विधानसभा 2027 की चल रही तैयारियों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा काे संबोधित किया। जालंधर में अपने संबोधन में सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।
आप की दूसरी सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ईमानदारी और बदलाव की उम्मीद में आप को वोट देने वाली जनता के साथ धोखा हुआ है। पार्टी ने फिर उन्हीं चेहरों को टिकट दिया है, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी की नहीं, खास लोगों की सरकार चल रही है। पिछले पांच साल में आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया। जो विधायक सरकार की बात नहीं माने, उनके टिकट काट दिए गए।
यह भी पढ़ें- डिब्रूगढ़ जेल से कल बाहर आएगा सांसद अमृतपाल, दादी के अंतिम संस्कार में होगा शामिल; एक दिन की अंतरिम जमानत मिली
कांग्रेस पर किया हमला
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की पंजाब यात्रा की। 2017 में कांग्रेस ने गुटका साहिब की शपथ लेकर नशा खत्म करने और हर घर रोजगार का वादा किया था। लेकिन, कांग्रेस न तो नशा खत्म कर सकी और न ही बेरोजगारी। कांग्रेस के राज में बेरोजगारी भी बढ़ी और नशा भी। इसी कारण जनता ने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
यह भी पढ़ें- 'नहीं कटा टिकट, खुद चुनाव लड़ने से किया इनकार', AAP की दूसरी सूची जारी होने के बाद अनमोल गगन मान ने तोड़ी चुप्पी
पूर्व सीएम चन्नी पर कसा तंज
अपने संबोधन में नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी के अवैध खनन वाले प्रदर्शन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को उस डंपर में मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी बैठा लेना चाहिए था, जिस पर बैठ कर वे अवैध खनन का दौरा करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जनता को अब चुटकुले नहीं, रोजगार और विकास चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।