विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक को स्कॉर्पियो में बैठाकर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, तड़प-तड़पकर गई जान

Published: Thu, 31 Jul 2025 01:00 PM (IST)

जगराओं के कोठे शेरजंग गांव में मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने जसमीत सिंह पर हमला कर दिया। तेजधार ...और पढ़ें

युवक को स्कॉर्पियो में बैठाकर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग (जागरण फोटो)
युवक को स्कॉर्पियो में बैठाकर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग (जागरण फोटो)

संवाद सहयोगी, जगराओं। मंगलवार रात को गांव कोठे शेरजंग में मामूली रंजिश के चलते कुछ युवकों ने जसमीत सिंह निवासी कोठे शेरजंग पर हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने तेजधार हथियार से जसमीत को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

इस कारण गाड़ी पूरी तरह से जल कर राख हो गई और जसमीत सिंह को उपचार के लिए दयानंद मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (डीएमसीएच) में भेजा गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में थाना सिटी में पुलिस ने रमन कबाड़िया और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस जिला लुधियाना देहात के प्रभारी एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों की गाड़ी को चौकीमान के निकट से बरामद कर लिया है।