Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में राजमिस्त्री से काम करवाकर नहीं दी पूरी पेमेंट, पैसे मांगने पर जातिसूचक शब्द बोलकर किया बेइज्जत

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 01:50 PM (IST)

    लुधियाना के जमालपुर इलाके में एक मकान मालिक पर राजमिस्त्री को पूरी मजदूरी न देने का आरोप लगा है। पीड़ित बलवीर सिंह के अनुसार उसने आरोपी नवीन शर्मा के घर पर काम किया था लेकिन उसे पूरी राशि नहीं मिली। जब उसने पैसे मांगे तो उसे गाली दी गई और जातिसूचक शब्द कहे गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    राजमिस्त्री से काम करवाकर नहीं दी पूरी पेमेंट, मामला दर्ज। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के जमालपुर के इलाके में राजमिस्त्री से घर का काम करवाकर मकान मालिक ने उसकी पूरी पेमेंट नहीं दी। जब उसे पेमेंट के बदले गाली गलौज कर धमकियां दी जाने लगी तो उसने शिकायत पुलिस को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित की पहचान गांव खासी कलां सन्नी एन्क्लेव निवासी नवीन शर्मा के रूप में हुई है। थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि 2023 में उसने गांव खासी कलां स्थित आरोपित के घर करीब चार महीने काम किया था। जिसकी बिल करीब 3.20 लाख बनता था।

    आरोपित ने उसे 1.57 लाख तो दे दिए लेकिन बाकी बची पेमेंट देने में आनाकानी करने लगा। जब उसने पेमेंट मांगी तो आरोपित ने हंगामा करते हुए उसका सामान अपने कब्जे में ले लिया।

    उसका आरोप है कि आरोपित ने उसे जाति सूचक शब्द बोलकर बेइज्जत किया। शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने जांच की और उक्त केस दर्ज किया गया।