'70 सालों तक विपक्षी दलों ने परिवारों को आगे बढ़ाया, पंजाब को नजरअंदाज किया', लोक मिलनी में बोले भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हांस कलां की लोक मिलनी में विपक्षी दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने अकाली-भाजपा गठबंधन को कुर्सी का खेल बताते हुए पंचायत को 51 लाख रुपये दिए।

लुधियाना में लोक मिलनी कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम भगवंत मान।
HighLights
मान ने विपक्षी दलों पर 70 साल परिवारवाद का आरोप लगाया।
अकाली-भाजपा गठबंधन को सत्ता के लिए अवसरवादी करार दिया।
अपनी सरकार की मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य उपलब्धियां गिनाईं।
संवाद सहयोगी, जगराओं। पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगराओं के निकट दाखा विधानसभा क्षेत्र के गांव हांस कलां में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में बड़ी संखया में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व पर परिवारवाद का आरोप लगाया और अकाली दल व भाजपा के दोबारा हुए गठबंधन को सत्ता हासिल करने की कोशिश करार दिया।
इस मौके पर मुखयमंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को 51 लाख रुपये का चेक सौंपा। मुखयमंत्री ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पिछले 70 वर्षों के दौरान पंजाब में अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की राजनीति एक ही ‘पांच सूत्री कार्यक्रम’ के इर्द-गिर्द घूमती रही। उनके मुताबिक, इन दलों के नेताओं ने खुद को और अपने भाई, बेटे, भतीजे व जीजा को आगे बढ़ाने को प्राथमिकता दी और आम लोगों व जमीनी कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं की।
मान ने आरोप लगाया कि तीनों दलों के कई नेता आपस में मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो नेता पहले कांग्रेस में थे, उनमें से कई आज भाजपा में पदों पर बैठे हैं। मान ने 8 दिसंबर को मोगा में प्रस्तावित अकाली-भाजपा रैली का जिक्र करते हुए कहा कि जो नेता कभी एक-दूसरे की तीखी आलोचना करते थे, वे अब एक ही मंच पर बैठे नजर आएंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को अपने साथ जोडक़र उन्हें और उनके दलों को राजनीतिक रूप से कमजोर करती है। इस सिलसिले में उन्होंने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का उदाहरण दिया और रेलगाड़ी का जिक्र करते हुए व्यंग्य किया। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिए जाने और बाद में एयर इंडिया की बिक्री का भी उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें- 'पीएम मोदी की रैली के बाद तय होंगी भाजपा-शिअद की सीटें', लुधियाना में केवल ढिल्लों ने बताई गठजोड़ की रणनीति
गठबंधन के मुद्दों पर सुखबीर बादल को घेरा
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए मान ने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ समझौता सत्ता हासिल करने और हरसिमरत कौर बादल को दोबारा केंद्रीय मंत्री बनाने की मंशा से किया गया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन से पहले सुखबीर बादल भाजपा पर पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते थे।
मान ने इस संदर्भ में तखत साहिबान, दिल्ली और हरियाणा की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड और पंजाब विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दे गिनाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन के बाद अकाली दल ने इन मुद्दों पर अपना पुराना रुख छोड़ दिया है। मुखयमंत्री ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले करीब 700 किसानों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि अकाली दल ने भाजपा के साथ समझौता करते वक्त उनकी कुर्बानियों को दरकिनार कर दिया।
उन्होंने 15 अगस्त और 26 जनवरी के राष्ट्रीय समारोहों में पंजाब की झांकी को जगह न मिलने का मुद्दा भी उठाया। नशे के मुद्दे पर मान ने व्यंग्य करते हुए कहा कि 8 दिसंबर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिक्रम सिंह मजीठिया समेत अकाली नेताओं के साथ मंच साझा कर पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, पूर्व सीएम चन्नी को हराने वाले विधायक डॉ. चरणजीत अकाली दल में शामिल
पंजाब सरकार के काम गिनाए
अपनी सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद विभिन्न वर्गों के घरेलू उपभोक्ताओं को मुफत बिजली की सुविधा दी गई। उन्होंने कहा कि खेती के लिए रात में दी जाने वाली बिजली की आपूर्ति का समय बदलकर सुबह कर दिया गया। मुखयमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार बनने से पहले खेती के लिए करीब 20 प्रतिशत नहरी पानी इस्तेमाल होता था।
खेतों तक खाल बनाकर और पाइप बिछाकर यह इस्तेमाल करीब 85 प्रतिशत तक पहुंचाया गया है। उनके मुताबिक, इससे फसलों की पैदावार बढ़ी और भूजल स्तर में भी सुधार हुआ। शिक्षा के बारे में मान ने कहा कि उनकी सरकार ने स्कूलों की हालत सुधारी, नए शिक्षकों की भर्ती की और शिक्षकों को विदेशों में प्रशिक्षण दिलाया।
उन्होंने केंद्रीय सर्वेक्षणों का हवाला देते हुए दावा किया कि पंजाब पहले शिक्षा के क्षेत्र में 27वें स्थान पर था और अब केरल को पीछे छोडक़र पहले स्थान पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए मुखयमंत्री ने कहा कि पंजाब भर में करीब 1,200 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं और 10 लाख रुपये तक के मुफत इलाज की सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने दावा किया कि इस सुविधा के तहत अब तक करीब 50 हजार मरीजों के हृदय में मुफत स्टेंट लगाए जा चुके हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।