Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के पूर्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना का चंडीगढ़ में निधन, सीएम ने किया छुट्टी का एलान

    पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता जगपाल सिंह अबुल खुराना के पिता व पूर्व सिंचाई मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना का मंगलवार को निधन हो गया। 90 वर्षीय गुरनाम सिंह लंबे समय से बीमार थे। गुरनाम सिंह ने चंडीगढ़ स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।

    By Rohit KumarEdited By: Updated: Tue, 23 Mar 2021 04:13 PM (IST)
    Hero Image
    पंजाब के पूर्व सिंचाई मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना का मंगलवार को निधन हो गया।

    मलोट, जेएनएन। पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता जगपाल सिंह अबुल खुराना के पिता व पूर्व सिंचाई मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना का मंगलवार को निधन हो गया। 90 वर्षीय गुरनाम सिंह लंबे समय से बीमार थे। पूर्व सिंचाई मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना ने चंडीगढ़ स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरनाम सिंह अबुल का अंतिम संस्कार 24 मार्च दिन बुधवार को उनके गांव अबुल खुराना जिला श्री मुक्तसर साहिब में होगा। गुरनाम सिंह अबुल खुराना 1992 से 1997 तक लंबी से विधायक और पंचायत मंत्री रहे है। वहीं, ​​​​​पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व सिंचाई और राजस्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना (90) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अबुल खुराना को स्थानीय लोगों के साथ जमीनी स्तर पर जुड़ाव के लिए मालवा बेल्ट में हमेशा याद किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें -   आखिर क्यों 10 रुपये का सिक्का लेने से कतरा रहे लोग.. दुकानदारों व ग्राहकों में हो रही बहसबाजी; जानें वजह

    उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में कांग्रेस को भारी कमी हुई, जिसे भरना मुश्किल है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस बीच पंजाब सरकार ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और राज्य सरकार के कार्यालयों, बोर्ड, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है। गुरनाम सिंह अबुल खुराना का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अबुल खुराना में 24 मार्च, 2021 (बुधवार) को सुबह 11.30 बजे होगा।

     

     

     

     

     

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें