पूर्व कृषि मंत्री गुरदेव सिंह बादल का निधन, प्रदेश भर में शोक की लहर
पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री गुरदेव सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया।
जेएनएन, लुधियाना। पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता गुरदेव सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। उनका दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह 6 बजे ही उन्होंने डीएमसी में अंतिम सांस ली। गुरदेव सिंह 84 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
जैतों हलके से कई बार विधायक रहे गुरदेव सिंह बादल पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेहद करीबी माने जाते थे। उन्होंने 1977 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद 1980 और 1985 में भी उन्हें जीत मिली। हालांकि 1992 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन बाद में 1997 और 2002 में पंजगराईं विधानसभा क्षेत्र से फिर विधायक बने। गुरदेव सिंह बादल शिअद सरकार में महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री भी रहे थे।
यह भी पढ़ें : राज्यपाल का अभिभाषण: पिछली सरकार के कामों पर श्वेत पत्र लाएगी कैप्टन सरकार
हालांकि वे 2007 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जोगिंदर सिंह से हार गए थे। इसके बाद 2012 में भी उन्हें जोगिंदर सिंह के हाथों ही शिकस्त मिली। जिसके चलते पार्टी में उनकी पूछ कम हो गई और वे बीमार भी रहने लगे। 2017 विधानसभा चुनाव में उनके बेटे सुबा सिंह बादल ने जैतों सीट से चुनाव लड़ा। लेकिन वे हार गए। पूर्व कृषि मंत्री के निधन के चलते पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ के साथ संपूर्ण राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों, निगमों और बोर्ड दफ्तरों में अर्द्ध अवकाश की घोषणा की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।