यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Govardhan Puja 2021: मनप्रीत बादल ने लुधियाना के बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को दिए एक करोड़ की राशि
वित्त मंत्री बादल ने मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान किए कार्याें का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जब ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने मिलरगंज स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने का एलान किया है। मनप्रीत बादल शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस पर विश्वकर्मा भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह काे संबाेधित कर रहे थे। इस माैके पर पंजाब के उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली एवं खाद्य और आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु भी खास तौर पर माैजूद रहे। समारोह के दौरान सभी नेताओं ने लोगों को बाबा विश्वकर्मा के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में वित्त मंत्री बादल ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान किए कार्याें का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने सत्ता संभाली थी तो सरकार काफी नुकसान में थी, लेकिन राज्य सरकार ने अपनी आमदनी में पिछले सालों के दौरान इजाफा किया है और खर्चाें पर लगाम लगाई है। इससे सरकार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है।
कोटली बाेले-लुधियाना एमएसएमई का गढ़
उधर उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि लुधियाना माइक्रो स्माल एंड मिडियम एंटरप्राइजेज-(एमएसएमई) उद्योगों का गढ़ है। बाबा विश्वकर्मा का यही संदेश था कि किरत की भावना बनी रहे। कोटली ने कहा कि रामगढ़िया बिरादरी की सूबे की तरक्की में अहम योगदान है। हुनर परमात्मा की देन है। इसे कोई नहीं चुरा सकता है। यहां पर सूई से लेकर जहाज तक सभी कुछ बन रहा है। यह बाबा विश्वकर्मा की कृपा का ही नतीजा है।
यह भी पढ़ें-Govardhan Puja 2021: लुधियाना में गोवर्धन पूजा में उमड़े श्रद्धालु, कई इलाकाें में लगे भंडारे
ये रहे माैजूद
इस अवसर पर विधायक सुरिंदर डावर, संजय तलवार, मेयर बलकार सिंह संधू, शाम सुंदर मल्होत्रा, केके बावा, चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, बाबा विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के रंजीत सल, आशीष, विपन व इकबाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-Ludhiana Air Pollution: पटाखों और आतिशबाजी के प्रदूषण से खतरनाक हुई आबोहवा, AQI 500 के स्तर पर पहुंचा
