विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Air Pollution: पटाखों और आतिशबाजी के प्रदूषण से खतरनाक हुई आबोहवा, AQI 500 के स्तर पर पहुंचा

By Vipin KumarEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 11:53 AM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 01:04 PM (IST)

Punjab Pollution दीपावली की रात लुधियानवियों ने जम कर पटाखे चलाए आतिशबाजी कर के अपनी खुशियां सांझा की लेकिन इन ...और पढ़ें

दीपावली की रात लुधियानवियों ने जमकर पटाखे चलाए। (सांकेतिक तस्वीर)
दीपावली की रात लुधियानवियों ने जमकर पटाखे चलाए। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Pollution: दीपावली की रात लुधियानवियों ने जमकर पटाखे चलाकर खुशियां सांझा की। हालांकि इसके चलते आबोहवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स दीपावली की रात के 11-12 बजे 500 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि दीपावली के दिन शहर में औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के स्तर पर रहा। इससे साफ है कि दिन भर शहर की हवा में प्रदूषण घुला रहा। प्रदूषण को लेकर सरकार बड़े बड़े दावे कर रही है।

लोगों ने पटाखे न चलाने या ग्रीन पटाखे चलाने की अपील की गई। पटाखे चलाने का वक्त भी तय किया गया। बावजूद इसके लोगों ने सरकारी अपीलों को दरकिनार करते हुए जम कर आतिशबाजी का आनंद उठाया। शहर में दीपावली की दोपहर 12 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 248 के स्तर पर था, जोकि शाम को छह बजे लुढ़क कर 111 के स्तर पर रह गया। लेकिन रात आठ बजे के बाद जब पटाखे चलने शुरू हुए तो एयर क्वालिटी इंडेक्स की चाल भी बिगड़ने लगी।

यह भी पढ़ें-दीवाली पर पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, फिरोजपुर में टिफिन बम बरामद, जलालाबाद ब्लास्ट से जुड़े तार

लोगों की सेहत के लिए प्रदूषण खतरनाक

रात को ग्यारह बजे से लेकर एक बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स लगभग 500 के खतरनाक स्तर के आसपास ही मंडराता रहा। इसके बाद शुक्रवार की सुबह यह फिर से कम होकर 316 के स्तर पर और सुबह आठ बजे शहर का एयरक्वालिटी इंडेक्स 182 के स्तर पर आ गया। साफ है कि दीवाली की रात शहर की आबोहवा में पटाखों से निकलने वाले धुएं का जहर घुला, जोकि लोगों की सेहत के लिए भी खतरनाक है। गाैरतलब है कि पंजाब के कई जिलाें में पराली जलाने से भी प्रदूषण बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें-खाकी फिर दागदारः गर्म सरिए से पिटाई कर पीठ पर लिखा 'आतंकवादी', बरनाला जेल में बंद कैदी ने लगाए संगीन आरोप