विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Govardhan Puja 2021: लुधियाना में गोवर्धन पूजा में उमड़े श्रद्धालु, कई इलाकाें में लगे भंडारे

By Vipin KumarEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 12:42 PM (IST)

Govardhan Puja 2021 निर्मल स्वामी महाराज ने प्रवचनों से भक्तजनों को निहाल कर दिए उत्तम धाम संकीर्तन मंडली ने भजन ...और पढ़ें

शहर में श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया। (जागरण)
शहर में श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Govardhan Puja 2021: शहर में श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजन किया। महानगर के तकरीबन इलाकों में इस पूजन में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वही बाड़ेबाल स्थित श्री उत्तम धाम धर्मार्थ ट्रस्ट श्री स्वामी नारायण मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। वैदिक महापूजा,हरिनाम संकीर्तन, अन्नकूट भोग व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

निर्मल स्वामी  महाराज ने प्रवचनों से भक्तजनों को निहाल कर दिए, उत्तम धाम संकीर्तन मंडली ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि सदियों से सनातन धर्म में अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजा का बड़ा महत्व है। गोवर्धन पूजा के दिन श्रद्धालु अपने घरों में गौ माता की प्रतिमा उनके गोबर से बनाकर उनकी पूजन करती है।

सनातन धर्म में गाय के गोबर को शुभ माना गया है और कच्चे घरों में या पूजा पाठ के स्थानों पर गाय के गोबर से लीपापोती करके स्थानों को शुद्ध किया जाता है। गोवर्धन पूजा में मां लक्ष्मी के तरह ही गौ माता की पूजा होती है और लोग गौ माता से आशीर्वाद ले कर अपने जीवन को धन्य करते हैं। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर शुक्रवार को यहां भी गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव मनाया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आशीर्वाद ग्रहण किया। गाैरतलब है कि यूपी के साथ ही पंजाब में भी यह त्याेहार धूमधाम से मनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें-दीवाली पर पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, फिरोजपुर में टिफिन बम बरामद, जलालाबाद ब्लास्ट से जुड़े तार

ये रहे माैजूद

इस अवसर पर साधु प्रभु स्वरूप दास, डा. रविंद्र कोचर, आइपी सिंह, उदय साहू,रमेश,दिनेश मंडल,फूल चंद साव,विमलेश शर्मा,सुरेश विश्वकर्मा, भूषण साव,गणेश मंडल, सुंदर दास धमीजा,रामपाल, मदन शर्मा,विशाल मित्तल, रजिंदर कुमार,विनोद पाल,चन्द्र मौली सक्सेना, नरेश भनोट, कालीचरण, रतन यादव,अशोक सोनी,सुरेन्द्र ठेकेदार, संतोष नायक,रविकांत गुप्ता, महाजन गुप्ता,अशोक यादव,दिनेश,सोमनाथ व अमर प्रसाद यादव आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-Punjab Pollution: पटाखों के प्रदूषण से खतरनाक हुई लुधियाना की आबोहवा, AQI 500 के स्तर पर पहुंचा