विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loot In Ludhiana: माेगा के ट्रैक्टर चालक काे जगराओं में लूट का विरोध करने पर मारी गाेली

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sun, 07 Mar 2021 03:19 PM (IST)

Loot In Ludhiana मोगा से चारा लेकर लुधियाना आ रहे ट्रैक्टर चालक को गुरुद्वारा नानकसर कलेरां के पास लुटरों ने ...और पढ़ें

ट्रैक्टर चालक को गुरुद्वारा नानकसर कलेरां के पास लुटरों ने गोली मारी। (फाइल फाेटाे)
ट्रैक्टर चालक को गुरुद्वारा नानकसर कलेरां के पास लुटरों ने गोली मारी। (फाइल फाेटाे)

जगराओं, (लुधियाना) जेएनएन। Loot In Ludhiana: मोगा से चारा लेकर लुधियाना आ रहे ट्रैक्टर चालक को गुरुद्वारा नानकसर कलेरां के पास लुटरों ने गोली मार दी। लुटेरे ट्रैक्टर चालक से 500 रुपये व अन्य सामान लूट ले गए। ट्रैक्टर चालक को जैसे ही गोली मारी वह जमीन पर गिर पड़ा और लुटेरे वहां से भाग गए। घायल अवस्था में ट्रैक्टर चालक ने अपने स्वजनों को फोन करके जानकारी दी। परिवार के लोग देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घायल को जगराओं के अस्पताल में दाखिल करवाया, जिसे बाद में लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।  घटना शनिवार देर रात की है।

यह भी पढ़ें-मुस्लिम युवती ने पंजाब के Sikh युवक से रचाई शादी, J&K से आए मायके वालाें ने घर से उठाया

जानकारी के अनुसार चमकौर सिंह मोगा का रहने वाला है और शनिवार देर रात को वह मोगा से चारे की ट्राली लेकर लुधियाना आ रहा था। जगराओं के पास उसकी ट्राली का टायर पंचर हो गया। इसी बीच मोटरसाइकिल पर कुछ युवक आए और उन्होंने उसके साथ बात करनी शुरू की। इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर चालक काे लूटना शुरू किया।

जब ड्राइवर ने बचाव के लिए ट्रैक्टर में से राड निकालने की कोशिश की तो लुटरों ने रिवाल्वर निकालकर उसे गोली मार दी। गोली चमकौर सिंह की पीठ में लगी और वह सड़क पर ही गिर गया। इसी बीच चमकाैर सिंह ने अपने परिवार को फोन करके जानकारी दी। बाद में  परिवार ने पुलिस को इस घटना की पूरी शिकायत भी दे दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें