Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali Weather in Punjab: दिवाली पर कैसा रहेगा पंजाब का माैसम, पढ़िये IMD का ताजा अलर्ट

    By Asha Rani Edited By: Vipin Kumar
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 03:48 PM (IST)

    Punjab Weather Updates पंजाब में दिवाली पर माैसम इस साल खलल नहीं डाल सकेगा। माैसम विभाग का कहना है कि साेमवार काे राज्य में माैसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इसके अलावा रात में तापमान जरूर गिर सकता है।

    Hero Image
    Diwali Weather in Punjab: पंजाब में दिवाली पर माैसम रहेगा साफ। (फाइल फाेटाे)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Diwali Weather in Punjab: पंजाब में माैसम अगले कुछ दिन साफ रहने के आसार है। इस समय दीपावली को लेकर लोग जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। मिठाइयों से लेकर गिफ्ट की खरीदारी में लोग व्यस्त हैं। दूसरी तरफ मौसम भी दीप उत्सव में बिल्कुल खलल नहीं डालेगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार साेमवार काे पंजाब में दीपावली पर मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे लाेगाें काे जश्न मनाने में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। दिवाली के बाद भी धूप खिली रहेगी। हालांकि रात में पारा गिरेगा, जिससे ठंड महसूस होगी। शाम से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार काे बठिंडा रहा सबसे ठंडा

    मौसम विभाग की मानें तो दीपावली के बाद सर्दी बढ़ेगी। इससे पहले सुबह बठिंडा में सबसे ज्यादा ठंड रही। सुबह पांच बजे पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जोकि पंजाब में सबसे कम था। जबकि जालंधर में 12.5 डिग्री, मोगा में 12.8 डिग्री और फिरोजपुर में 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं पंजाब के अन्य सभी जिलों में 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक पारा रहा। गाैरतलब है कि रात में अब ठिठुरन महसूस हो रही। शनिवार को पंजाब में सबसे ठंडा मोगा रहा था। जहां सुबह-सुबह काफी सर्दी रही। अन्य जिलाें में भी कुछ दिनाें में सर्दी हाे सकती है।

    इस साल अक्टूबर में कम हुई वर्षा, शहराें का एक्यूआइ बढ़ा

    गाैरतलब है कि पंजाब में पिछले 2 महीने से कम वर्षा हाे रही है। इसके चलते राज्य में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) काफी बढ़ गया है। यह किसी खतरे से कम नहीं है। दिवाली में पटाखे जलाने के बाद प्रदूषण और बढ़ सकता है। हालांकि वर्षा नहीं हाेने से किसानाें काे फायदा है। इस समय धान की कटाई का सीजन चल रहा है। यदि अब वर्षा हाेगी काे किसानाें काे काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    पंजाब के बड़े शहराें का एक्यूआइ

    • अमृतसर - 91
    • बठिंडा - उपलब्ध नहीं
    • जालंधर - 103
    • लुधियाना - 176
    • मंडी गोबिंदगढ़ - 230
    • पटियाला - 103

    यह भी पढ़ें-Punjab Diwali Celebration: लुधियाना में दिवाली से पहले बाजार हुए गुलजार, दीये और कैंडल्स से जगमगाया शहर

    यह भी पढ़ें-Diwali 2022: लुधियाना में दीवाली काे लेकर दमकल विभाग पूरी तरह अलर्ट, कर्मचारियाें की छुट्टियां रद