Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Diwali Celebration: लुधियाना में दिवाली से पहले बाजार हुए गुलजार, दीये और कैंडल्स से जगमगाया शहर

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 01:40 PM (IST)

    Ludhiana Diwali Celebration लुधियाना में दिवाली का जश्न शुरू हाे गया है। दीपावली को लेकर पवेलियन माल को राममय रंग में रंगा गया है। जिस तरह अयोध्या में वनवास के बाद भगवान श्रीराम के आने पर दीप जलाए जाते हैं।

    Hero Image
    दीपावली को लेकर लुधियाना के पवेलियन माल को राममय रंग में सजाया। (कुलदीप काला)

    आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Punjab Diwali Celebration: औद्याेगिक नगरी में दिवाली के जश्न की तैयारियां लगभग पूरी हाे चुकी है। शहर के बाजाराें में खरीदारी के लिए लाेगाें की भीड़ उमड़ रही है। धनतेरस पर लुधियाना में कराेड़ाें रुपये का काराेबार इस साल हुआ है। 2 साल के बाद बाजार में राैनक लाैट आई है। दीपावली को लेकर पवेलियन माल को राममय रंग में रंगा गया है। जिस तरह अयोध्या में वनवास के बाद भगवान श्रीराम के आने पर दीप जलाए जाते हैं। उसी तरह लुधियाना वासियों के लिए इस तरह की सजा करके लुधियाना को भी अयोध्या की तरह सजाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशियों के रंग भरेगी रंगोली

    शहर में दीपावली पर रंगोली बनाने की परंपरा है। इसी के मद्देनजर बाजारों में रंगोली तैयार करने के लिए कई तरह के रंग उपलब्ध हैं। रंगोली के लिए अब छननी भी मिल रही है। रंगोली के रंगों की कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 50 रुपये तक है। पैकिंग के अनुसार इनकी कीमत बढ़ भी सकती है।

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए घर, पटाखाें की दुकानाें पर रश

    दीपावली पर घर की सजावट का एक अलग ही आनंद रहता है। घर को रंग-बिरंगी रोशनी की लाइटों से सजाया जाता है। इस बार भी बाजार में ऐसी लाइटों की एक बड़ी रेंज उपलब्ध है। हार्ट, स्टार, राउंड, तिकोने आकार की लड़ियां उपलब्ध हैं जो अपनी रोशनी से रात के समय घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही हैं। इनमें सिंगल व मल्टी दोनों तरह के रंग आ रहे हैं। इनकी कीमत में कई रेंज बाजार में हैं। इसके अलावा पटाखाें की दुकानाें पर भी जमकर खरीद हाे रही है।

    धनतेरस के दूसरे दिन भी बाजाराें में भीड़

    लुधियाना में धनतेरस के दूसरे दिन भी बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे। पहली बार धनतेरस इस साल 2 दिन तक चलेगा। इस साल लाेगाें द्वारा जमकर खरीदारी करने के चलते दुकानदाराें की चांदी रही। दुकानदाराें का कहना है कि काेविड के चलते पिछले 2 साल उन्हें खासा नुकसान झेलना पड़ा था। इस बार अच्छा काराेबार हाे रहा है।

    यह भी पढ़ें-Diwali 2022: लुधियाना में दीवाली पर दमकल विभाग पूरी तरह अलर्ट, कर्मचारियाें की छुट्टियां रद

    यह भी पढ़ें-Diwali 2022: लुधियाना में दीवाली पर दमकल विभाग पूरी तरह अलर्ट, कर्मचारियाें की छुट्टियां रद