यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाल भिक्षा रोकने को चलाया अभियान
बाल अधिकार रक्षा कमिशन के आदेश पर बुधवार को जिला बाल सुरक्षा यूनिट की तरफ से शहर के विभिन्न एरिया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता. लुधियाना : बाल अधिकार रक्षा कमिशन के आदेश पर बुधवार को जिला बाल सुरक्षा यूनिट की तरफ से शहर के विभिन्न एरिया में अचानक जांच की गई। इस यूनिट में में शिक्षा विभाग, चाइल्ड लाइन, पुलिस विभाग और आस अहसास संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस यूनिट की तरफ से रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न चौराहों पर औचक जांच की गई। लोगों को बच्चों को भीख न देने के लिए कहा।
डीसी लुधियाना में जिला बाल सुरक्षा अफसर को चाइल्ड बैगिग रेड का नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। उनकी अगुआई में बुधवार को टीम ने जगराओं ब्रिज व रेलवे स्टेशन के आसपास एरिया में औचक जांच की गई। आम लोगों से अपील की गई कि बच्चों को भीख न दे, ताकि चाइल्ड बेगिग पर रोक लगाई जा सके। जिला बाल सुरक्षा अफसर रश्मी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की औचक जांच जारी रहेगी। ताकी लुधियाना को बाल भिक्षा से मुक्त किया जा सके। ऐसे बच्चों को स्कूल में भर्ती करवा कर उनका भविष्य उज्जवल बनाया जा सके। इस टीम में बाल सुरक्षा अफसर हरप्रीत कौर, आउटरीच वर्कर रीतू सूद, सिटी चाइल्ड लाइन से ममता, शिक्षा विभाग से हरमिंदर सिंह, दलजीत सिंह आस अहसास संस्था से कामिया खन्ना और बलवीर चंद मौजूद थे।
