Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dengue Cases in Ludhiana: औद्याेगिक नगरी में डेंगू का कहर, 21 नए केस मिले; आंकड़ा 350 तक पहुंचा

    By Asha Rani Edited By: Vipin Kumar
    Updated: Sat, 29 Oct 2022 03:42 PM (IST)

    Dengue Cases in Ludhiana शहर में डेंगू का खतरा एक बार फिर बढ़ रहा है। शुक्रवार को डेंगू के 21 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार कम मरीज रिपाेर्ट हुए हैं।

    Hero Image
    Dengue Cases in Ludhiana: शहर में डेंगू का खतरा एक बार फिर बढ़ रहा है। (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Dengue Cases in Ludhiana:  शहर में काेराेना के बाद अब डेंगू का खतरा भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार को डेंगू के 21 नए मरीज मिले। इन मरीजों में से 16 मरीज जिले के रहने वाले रहे, जबकि छह मरीज दूसरे जिलों से हैं। जिले में अब डेंगू मरीजों का कुल आंकड़ा 350 तक पहुंच गया है, जबकि संदिग्ध मरीजों की संख्या 2157 हो गई है। अकेले सितंबर व अक्तूबर में ही डेंगू के 332 मरीज मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद कम हाेंगे केस

    हालांकि पिछले सालों के मुकाबले मरीजों का आंकड़ा अब भी बहुत कम है। पिछले साल जून से अक्टूबर तक 670 मरीज मिल चुके थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिन व रात के तापमान में कमी आने से डेंगू के केस और कम हो जाएंगे। जब दिन का तापमान 25 डिग्री और रात का तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ जाए, तो केस आने कम हो जाते हैं।

    कई अस्पतालाें में भर्ती है मरीज

    उम्मीद है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में इतना तापमान हो जाएगा। अभी दिन का तापमान 30 डिग्री और रात का तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। दूसरी तरफ जिलों व राज्यों के 343 लोग डेंगू पाजिटिव मिल चुके हैं। यह मरीज जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती रहे हैं।

    कोरोना के तीन पाजिटिव के मिले

    लुधियाना। जिले में शुक्रवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले। इनमें से एक जिले और दो मरीज दूसरे जिले से रहे। जिले में अब कोरोना के एक्टिव मरीज 13 रह गए हैं। इनमें से 10 मरीज होम आइसोलेशन और तीन मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। शहर में पिछले साल काेराेना से कई लाेगाें काे जान गंवानी पड़ी थी।

    यह भी पढ़ें-Chhath Puja 2022: ये आलू या शकरकंदी नहीं... छठ पूजा में चढ़ाई जाने वाली सुथनी है, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

    यह भी पढ़ें-Chhath Puja 2022: लुधियाना में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, कई इलाकाें में दिखी 'मिनी बिहार' की झलक