Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhath Puja 2022: ये आलू या शकरकंदी नहीं... छठ पूजा में चढ़ाई जाने वाली सुथनी है, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Sat, 29 Oct 2022 12:42 PM (IST)

    Chhath Puja 2022 छठ पूजा में चढ़ाई जाने वाली सुथनी के जबरदस्त फायदे हैं जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। आलू जैसी दिखने वाली सुथनी धार्मिक ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत गुणकारी है।

    Hero Image
    छठ पूजा में चढ़ाई जाने वाली सुथनी के फायदे। (जागरण)

    आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Chhath Puja 2022: लोकआस्था के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है, जिसे खरना भी कहा जाता है। खरना पूजन के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। इस दिन महिलाएं छठी मैया के लिए खास व साफ पकवान बनाकर उन्हें अर्पित करती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छठ पूजा के दौरान मैया को 60 तरह की चीजें चढ़ाने का रिवाज है। हालांकि आज के समय में लोग सिर्फ कुछ पकवान बनाकर भी पूजा करते हैं। छठी मइया को नारियल, शकरकंदी, मौसमी फल, गुड़ की खीर सहित कई सब्जियां चढ़ाई जाती हैं। इस दौरान आलू व शकरकंद की तरह दिखने वाली सुथनी बनाने का भी बहुत महत्व है।

    स्वाद में मीठी सुथनी सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। फाइबर, आयरन, प्रोटीन, विटामिन व मिनरल्स से भरपूर सुथनी स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चलिए जानते हैं छठ में बनाई जाने वाली सुथनी के क्या-क्या फायदे हैं।

    गुणों से भरपूर सुथनी के फायदे (Benefits of Suthani)

    • सुथनी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए यह भूख को कंट्रोल करने में काफी मददगार है।
    • पेट में अल्सर की समस्या को ठीक करने में सुथनी सहायक सिद्ध हो सकती है।
    • सुथनी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
    • विटामिन बी की कमी होने पर सुथनी का सेवन करना फायदेमंद है।
    • सुथनी का सेवन करने से स्किन भी काफी अच्छी रहती है।

    लुधियाना में छठ पूजा को लेकर भारी उत्साह

    बता दें कि, छठ पूजा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में विभिन्न जगहों पर छठ पूजा समारोह के लिए आयोजनों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूर्वांचल छठ पूजा समिति के बैनर तले तीसरा छठ पूजा आयोजन हरियाणा ग्राउंड, अंबेदकर नगर, ग्यासपुरा में किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ेंः- लुधियाना का मालवा खालसा स्कूल बांट रहा ज्ञान का प्रकाश, बलिदानी करतार सिंह सराभा भी पढ़ चुके हैं यहां

    यह भी पढ़ेंः- Ludhiana Lodhi Club: नए निर्माण के लिए 31 अक्टूबर तक टेंडर भरने की अंतिम तिथि, एक नवंबर को होगी बैठक