विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder In Ludhiana: लुधियाना में बोरी में बंद युवती का शव मिलने से हड़कंप, गले पर तेजधार हथियार के निशान

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 08 Jun 2021 01:28 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 03:27 PM (IST)

Murder In Ludhianaथाना साहनेवाल के अधीन पड़ते कंगनवाल चौकी के इलाके रुद्रा कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय दहशत का ...और पढ़ें

शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। (जागरण)
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। थाना साहनेवाल के अधीन पड़ते कंगनवाल चौकी के इलाके रुद्रा कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब राहगीरों ने पुलिस को प्लॉट में बंद बोरी में शव मिलने की सूचना दी। थाना साहनेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरी को खोलकर देखा तो उसमें एक नौजवान युवती का शव था। पुलिस ने बाहर निकाल देखा तो युवती के गले पर तेजधार हथियार व मुंह और प्राइवेट पार्ट पर तेजाब गिरा हुआ पाया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बड़ी ही बर्बरता से कल्ल किया है।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Covid Cases Update: लुधियाना में 12 मार्च के बाद सबसे कम 135 मामले आए, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 95 फीसद

 

फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड ने शुरू की जांच

वहीं पुलिस ने युवती की पहचान नहीं होने के चलते फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। वही मौके पर फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी पहुंचकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें-नवजोत सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर बोलीं- पंजाब में हो अफीम की खेती, निगरानी रखे सरकार

 

युवती की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही पुलिस

इस संबंध में थाना साहनेवाल के प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती की पहचान ना होने के चलते शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस युवती की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें-पंजाब के नए 23वें जिले मालेरकोटला को मिली कई सौगात, जानें कहां-कहां होंगे 548 करोड़ रुपये खर्च