विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फतेहगढ़ साहिब में सायरन बजने से एक्सिस बैंक का एटीएम लुटने से बचा, मशीन में था 8 लाख रुपये कैश

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 12 Apr 2021 03:42 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब में लुटेरों की एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश उस समय नाकाम रही जब सायरन बज उठा। ...और पढ़ें

फतेहगढ़ साहिब में एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश करते हुए लुटेरे। (जागरण)
फतेहगढ़ साहिब में एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश करते हुए लुटेरे। (जागरण)

फतेहगढ़ साहिब, जेएनएन। सरहिंद-बस्सी पठाना रोड पर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के पास लुटेरों की एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश उस समय नाकाम रही जब सायरन बज उठा। सायरन बजते ही दोनों लुटेरे वहां से भाग निकले। इस तरह, मशीन में पड़ा आठ लाख 10 हजार कैश बच गया। सायरन बजने से पुलिस व बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के सामने विधायक कुलजीत सिंह नागरा के कार्यालय के ऊपर एक्सिस बैंक की शाखा है। इस बैंक का एटीएम चौबीस घंटे खुला रहता है। रात को यहां कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं होता। रविवार देर रात सवा ग्यारह बजे के करीब दो लुटेरे एटीएम में घुसते हैं। एक ने मास्क पहनकर अपना मुंह ढका हुआ था तो दूसरा नकाबपोश था। पहले एक लुटेरा एटीएम में दाखिल होता है और सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे का छिड़काव करता है। स्प्रे सही तरीके से नहीं होती और कैमरा चालू रहता है। इसके बाद लुटेरा हाथ से मशीन तोड़ने का प्रयास करता है। जब वह सफल नहीं होता तो वह अपने साथी को अंदर बुला लेता है। दोनों एक राड जैसी चीज से मशीन तोड़ने की कोशिश करते हैं तो सायरन बज जाता है। जिसके बाद दोनों भाग निकलते हैं।

वीरवार को मशीन में डाला था 12 लाख कैश

शाखा प्रबंधक ने बताया कि वीरवार को 12 लाख रुपए मशीन में डाले गए थे। रविवार रात को जिस समय एटीएम तोड़ने की कोशिश की गई, उस समय मशीन में आठ लाख 10 हजार रुपये कैश था। सायरन बजते ही इसकी सूचना मुख्यालय से उन्हें मिली और साथ ही पुलिस को सूचित कर दिया गया था।

सीसीटीवी फुटेज से कर रहे हैं शिनाख्तः डीएसपी

डीएसपी (इंवेस्टिगेशन) रघवीर सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की शिनाख्त की जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि पता चल सके कि लुटेरे किस दिशा से आए थे और किस तरफ भागे हैं।

यह भी पढ़ें - हम करवा चुके वैक्सीनेशन, आपका स्वागत है...कुछ इस अंदाज से ग्राहकों को आश्वस्त कर रहे शहर के होटल व रेस्टोरेंट

यह भी पढ़ें - नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, पंजाब में पार्टी संगठन में भी नहीं होगी एंट्री