विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुक्तसर में ठेका संघर्ष माेर्चा के घेराव पर भड़के डिप्टी सीएम रंधावा, बाेले- जाे करना है कर लाे; सस्पेंड करने के दिए आदेश

By Vipin KumarEdited By:
Published: Fri, 26 Nov 2021 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 04:17 PM (IST)

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में शुक्रवार काे ठेका संघर्ष माेर्चा एनएचएम और आंगनवाड़ी वर्कराें ने जमकर हंगामा किया। ठेका ...और पढ़ें

श्री मुक्तसर साहिब में शुक्रवार काे ठेका संघर्ष माेर्चा ने किया रंधावा का विराेध। (जागरण)
श्री मुक्तसर साहिब में शुक्रवार काे ठेका संघर्ष माेर्चा ने किया रंधावा का विराेध। (जागरण)

श्री मुक्तसर साहिब, जागरण संवाददाता। पंजाब के मुक्तसर साहिब में शुक्रवार काे ठेका संघर्ष माेर्चा, एनएचएम और आंगनवाड़ी वर्कराें ने जमकर हंगामा किया। ठेका कर्मियों ने डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और ट्रांसपाेर्ट मंत्री राजा वडिंग का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। रंधावा यहां जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक करने के लिए पहुंचे थे। डिप्टी सीएम रंधावा और उनके साथ मौजूद परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का ठेका मुलाजिमों के कड़े विराेध का सामना करना पड़ा। हालात यहां तक बन गए कि डिप्टी सीएम रंधावा और मंत्री राजा वडिंग गाड़ी से भी उतर आए और कर्मचारियाें से बात की।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Punjab: पंजाब में बारिश के आसार नहीं, अगले महीने से करवट लेगा माैसम; खराब श्रेणी में एक्यूआइ

कर्मियाें की पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की

हालांकि इसके बावजूद ठेका कर्मचारी विरोध करते रहे। इस दौरान ठेका कर्मियाें की पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस पर भड़के डिप्टी सीएम रंधावा ने कहा कि जाे करना है कर लीजिए। उन्हाेंने डीसी काे आदेश दिए कि जाे कर्मी ड्यूटी छाेड़कर आए हैं उन्हें सस्पेंड किया जाए। इस पर ठेका कर्मियाें ने रंधावा की गाड़ी के आगे नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में मंत्री राजा वडिंग ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करने का आश्वासन देकर कर्मियाें काे शांत करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें-Cable Politics: लुधियाना में केवल आपरेटर और कंजूमर के बीच किराये को लेकर तकरार, जानें कारण

सीएम के खिलाफ वीरवार काे किया था प्रदर्शन

गाैरतलब है कि अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनाें ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए संघर्ष तेज कर दिया है। वीरवार काे भी फिराेजपुर में तीन जगह सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कर्मचारियाें के विराेध के चलते उद्घाटन रद कर दिए। इसके अलावा माेगा में भी सीएम के दाैरे काे लेकर कर्मचारियाें ने जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें-अब पीएयू सिक्याेरिटी गार्ड्स ने पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, वायदा पूरा नहीं करने पर किया प्रदर्शन