Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tiranga Yatra: धूरी में सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने किया तिरंगा रैली का नेतृत्व, लोगों ने बरसाएं फूल

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Sat, 13 Aug 2022 12:06 PM (IST)

    Har Ghar Tiranga आम आदमी पार्टी ने हलका धूरी में शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डाक्टर गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा पर लोगों ने फूलों की बारिश की और बाजारों में भव्य स्वागत किया।

    Hero Image
    Har Ghar Tiranga: तिंरंगा यात्रा के दौरान लोगों का अभिवादन करती डाक्टर गुरप्रीत कौर।

    संवाद सहयोगी, धूरी (संगरूर)। Tiranga Yatra: आम आदमी पार्टी ने हलका धूरी में शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डाक्टर गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। 75वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित यह तिरंगा यात्रा तानिया रेलवे रोड से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए ककड़वाल चौक में पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके लोगों का उत्साह देखने योग्य था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान तिरंगा यात्रा पर लोगों ने फूलों की बारिश की और बाजारों में भव्य स्वागत किया। इस यात्रा में पार्टी के जिला प्रधान गुरमेल सिंह, जसवीर सिंह जस्सी, दलवीर सिंह सत्येंद्र सिंह चट्ठा, राजवंत सिंह, डा अनवर भसौड़, अनिल मित्तल, नरेश सिंगला, अमरदीप सिंह गुरप्रीत गिल, हरप्रीत मीमसा समेत अन्य पार्टी वर्करों ने भाग लिया।

    उधर, संगरूर में भाजपा के सैकड़ों वर्करों ने विशाल तिरंगा मार्च का आयोजन किया। इसमें विशेष तौर पर भाजपा के सीनियर नेता अरविंद खन्ना, जिला प्रधान रणदीप दियोल, सरजीवन जिंदल सहित अन्य नेता शामिल हुए। बस स्टैंड समीप नयना देवी देवी मंदिर से शुरु हुआ तिरंगा मार्च शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ गुजरा। सीनियर नेता अरविंद खन्ना ने कहा कि15 अगस्त तक शहर निवासी अपने घर पर तिरंगा फहराकर उत्सव मनाएंगे।

    तिरंगा यात्रा का उदेश्य नागरिकों के मन में देश प्रति सम्मान की भावना पैदा करना है। जिला प्रधान रणदीप दियोल व राज्य कार्यकारी कमेटी सदस्य सरजीवन जिंदल ने कहा कि तिरंगा देश की आन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया है।

    साथ ही उन्होंने कहा कि संगरूर सांसद सिमरनजीत सिंह मान द्वारा 15 अगस्त को तिरंगा लगाने की बजाय केसरी झंडा लगाने का बयान निंदनीय है। देश में सभी धर्मों के लोग रहते हैं। कोई भी अपने धर्म का झंडा लगा सकता है।

    यह भी पढ़ेंः- बंटवारे के बाद चार भाइयों ने मिलकर खड़ा किया लुधियाना में साइकिल उद्योग का बड़ा साम्राज्य, ‘हीरो’ नाम रखने की है रोचक कहानी

    comedy show banner
    comedy show banner