विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fact Check: इंटरनेट मीडिया पर वायरल कैसेट रैपर गायक चरनजीत चन्नी का, नए सीएम पंजाब से संबंध नहीं

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 21 Sep 2021 06:56 PM (IST)

इंटरनेट मीडिया में एक कैसेट का रैपल सर्कुलेट करके दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ...और पढ़ें

इंटरनेट मीडिया पर वायरल गायक चरनजीत चन्नी की कैसेट का रैपर।
इंटरनेट मीडिया पर वायरल गायक चरनजीत चन्नी की कैसेट का रैपर।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। कांग्रेस नेता चरनजीत सिंह चन्नी के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद इंटरनेट मीडिया पर एक पुरानी कैसेट का रैपर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसको मुख्यमंत्री चन्नी का जवानी का फोटो बताया जा रहा है। सच यह है कि इसका मुख्यमंत्री चन्नी के साथ कोई संबंध नहीं है। दैनिक जागरण फैक्ट चेक में यह बात सामने आई है। दूसरी ओर, विपक्ष के नेता मीडिया कर्मियों से संपर्क साध रहे हैं ताकि उनको कोई मुद्दा मिल सके। कैसेट के रैपर में जिस चरनजीत चन्नी का जिक्र है वह इस समय फिलीपींस में रह रहा है। दैनिक जागरण की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फेक निकला है। हालांकि इसे लेकर इंटरनेट मीडिया कमेंट्स का दौर जारी है। 

इंटरनेट मीडिया पर लोगों द्वारा प्रचार किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री चन्नी ने अपनी जवानी के समय यह कैसेट निकाली थी। उनकी मार्केट में कई कैसेंटें आई थी। जांच करने पर पता चला कि वायरल कैसेट का रैपर असल में एक गायक का है, जिसका नाम भी चरनजीत चन्नी है। उसका मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के साथ कोई संबंध नहीं है।

इस तरह सामने आई सच्चाई

आनंद म्यूजिक कंपनी की वायरल कैसेट की सच्चाई जानने के लिए दैनिक जागरण टीम ने आनंद म्यूजिक कंपनी के मालिक मुकेश से संपर्क किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कैसेट उन्होंने बहुत साल पहले निकाली थी। लेकिन इस कैसेट या गायक का नए मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के साथ कोई सबंध नहीं है। कैसेट रिलीज किए जाने के समय के निर्माता रहे संजीव सूद ने बताया कि चरनजीत चन्नी लंबे समय तक गायकी के क्षेत्र में सरगर्म रहा है।वह नकोदर से संबंधित है और इस समय फिलीपींस में परिवार समेत रह रहा है। उन्होंने बतााय कि उसे गाने का शौक अब भी है और वह कभी-कभार गीत गाता है।

यह भी पढ़ें - तरनतारन में आतंकियों के गढ़ रहे गांव दासूवाल में मिले AK-47, 303 और SLR के 336 कारतूस, जानें क्या है मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।