लुधियाना की स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा! कर्मचारी के सिर पर गिरा लोहे का टुकड़ा, मौके पर दर्दनाक मौत
बुढ़ेवाल की एक स्टील फैक्ट्री में काम के दौरान लोहे का भारी टुकड़ा सिर पर गिरने से 35 वर्षीय मजदूर ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो।
HighLights
लुधियाना स्टील फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा।
लोहे का टुकड़ा गिरने से वर्कर की मौत।
परिजनों ने सुरक्षा लापरवाही का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के बुढ़ेवाल इलाके की एक स्टील फैक्ट्री में काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक वर्कर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर यादव (35) के रूप में हुई है। काम करते समय अचानक लोहे का भारी टुकड़ा उसके सिर पर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। अमर यादव के चचेरे भाई राम देश यादव ने बताया कि अमर परिवार का एकमात्र सहारा था।
यह भी पढ़ें- LGBTQ सपोर्टर मैड संधू हत्या मामले में फिर गुजरात पहुंची पंजाब पुलिस, ATS के सहयोग से तीन आरोपी गिरफ्तार
बेटी की होनी थी शादी
मृतक के चार छोटे बच्चे हैं। परिवार ने हाल ही में एक बेटी की शादी भी तय की थी, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। अमर की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन और मालिकों पर कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि फैक्ट्री में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होते और कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाते, तो हादसे को टाला जा सकता था।
यह भी पढ़ें- कनाडा की PR का झांसा देकर पति से ठगी! NRI पत्नी समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
पुलिस ने जांच की शुरू
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
