विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LGBTQ सपोर्टर मैड संधू हत्या मामले में फिर गुजरात पहुंची पंजाब पुलिस, ATS के सहयोग से तीन आरोपी गिरफ्तार

Published: Sun, 11 Oct 2026 05:01 PM (IST)

अमृतसर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में गुजरात एटीएस और वलसाड पुलिस ने वापी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस के हवाले किया।

LGBTQ सपोर्टर मधू सूदन उर्फ मैड संधू उर्फ।

LGBTQ सपोर्टर मधू सूदन उर्फ मैड संधू उर्फ।

HighLights

  1. वापी, गुजरात से तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।

  2. पंजाब पुलिस और गुजरात एटीएस ने मिलकर कार्रवाई की।

  3. शूटर परमिंदर काका पहले ही गिरफ्तार हो चुका था।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में पंजाबी इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर और LGBTQ सपोर्टर मधू सूदन उर्फ 'मैड संधू' की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने गुजरात एंटी-आतंकवादी दस्ता (ATS) और वलसाड पुलिस के सहयोग से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को पंजाब लाने की तैयारी की जा रही है।

ATS की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान हरसिमरनजीत सिंह उर्फ सिमू सिंग्गा, फतेह सिंह और अरमान सिंह के रूप में हुई है। इन्हें शनिवार को वलसाड जिले के वापी शहर से हिरासत में लिया गया।

पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों से जुड़ी अहम जानकारी गुजरात ATS के साथ साझा की थी। इसके बाद ATS और वलसाड एसओजी (SOG) ने मिलकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस की टीम शनिवार को वलसाड पहुंची और कानूनी प्रक्रिया के तहत तीनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में सेहत से खिलवाड़! पटियाला में 1.25 क्विंटल पनीर जब्त, लैब रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

शार्पशूटर पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में गुरुवार को कथित शूटर परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, परमिंदर कथित तौर पर गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़ा हुआ है। मैड संधू की हत्या कर आरोपी पुलिस से बचने के लिए गुजरात भाग आया था।

अमृतसर में गोलियां मार किया था कत्ल

मैड संधू की 3 अक्टूबर को पंजाब के अमृतसर में लोहारका रोड इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, लोहारका रोड पर मैड संधू कार वाशिंग सेंटर पर अपनी गाड़ी धुलवाने आए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। अपराध करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

मैड संधू को गोली लगने के बाद तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच की।

यह भी पढ़ें- कनाडा की PR का झांसा देकर पति से ठगी! NRI पत्नी समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

कौन था मैड संधू?

मैड संधू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और एक जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट था। इसके अलावा वे LGBTQ सपोर्टर भी था। वे पॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेकअप आर्टिस्ट्री और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात रखता था। मैड संधू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.26 लाख फॉलोअर्स थे और पंजाबी फिल्म 'ओये भोले ओये' में भी अभिनय किया था।

संधू को एक अलग कंटेंट स्टाइल और फैशन पसंद को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना और विरोध का भी सामना करना पड़ा था। कुछ महीने पहले, एक निहंग सिख ने उनके सोशल मीडिया कंटेंट और कपड़ों पर आपत्ति जताई थी और उनसे कहा था कि उनके वीडियो का युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसा, तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत