Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ludhiana News: 'बाहर से लाना पड़ रहा उम्मीदवार, कांग्रेस की हालत खराब', रवनीत सिंह बिट्टू ने राजा वडिंग पर बोला हमला

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 02:46 PM (IST)

    लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसको लेकर बिट्टू ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है उन्हें बाहर से उम्मीदवार लाना पड़ रहा है। वहीं वडिंग गिद्दड़बाहा से मौजूदा विधायक भी हैं वो गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए लुधियाना आ रहे हैं। ऐसे में गिद्दड़बाहा की जनता के बीच क्या संदेश जाएगा।

    Hero Image
    रवनीत सिंह बिट्टू ने राजा वडिंग पर बोला हमला।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। कांग्रेस पार्टी के लुधियाना लोकसभा सीट से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को उतारने पर भाजपा लोकसभा के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पर तंज कसा है। बिट्टू ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए बहुत आश्चर्यजनक है कि उसे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए लुधियाना से कोई स्थानीय नेता नहीं मिला। यह लुधियाना के पूरे कांग्रेस पार्टी कैडर के लिए झटका है कि पार्टी को पंजाब की वाणिज्यिक राजधानी से कोई नेता नहीं मिला। इसलिए पार्टी अध्यक्ष को उम्मीदवार घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि राजा वडिंग गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए लुधियाना आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'समर रिट्रीट' का आनंद लेने लुधियाना आ रही कांग्रेस

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है इसीलिए पार्टी को बाहरी जिले से कांग्रेसी उम्मीदवार को लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में भी कांग्रेस की हालत खराब हुई है। वहां अरविंद सिंह कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। कांग्रेस पार्टी इस लोकसभा चुनाव में अपने 'समर रिट्रीट' का आनंद लेने के लिए लुधियाना आ रही है। लुधियाना का मतदाता किसी बाहरी व्यक्ति को अपना उम्मीदवार कैसे स्वीकार कर सकता है?

    ये भी पढ़ें: Punjab Ludhiana Candidate: और कोई नहीं... राजा वडिंग ही लड़ेंगे लुधियाना से चुनाव, कांग्रेस ने लगाई मुहर

    गिद्दड़बाहा की जनता को क्या संदेश जाएगा- बिट्टू

    साथ ही उन्होंने कहा कि वडिंग गिद्दड़बाहा से मौजूदा विधायक भी हैं, ऐसे में गिद्दड़बाहा के मतदाता क्या संदेश देंगे कि हमारा प्रतिनिधि हमसे भाग गया है। बिट्टू बोले मैंने वडिंग के साथ काम किया है और हमारे बीच बहुत मधुर संबंध भी हैं। लेकिन चुनाव रिश्ते भावनाओं और संबंधों से नहीं लड़े जाते। कांग्रेस पार्टी ने पहले ही बाहरी व्यक्ति को मैदान में उतारकर अपनी हार स्वीकार कर ली है।

    ये भी पढ़ें: Sangroor News: दलवीर सिंह गोल्‍डी की कांग्रेस से बढ़ी नाराजगी, सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर लिखी दिल की बात