Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sangroor News: दलवीर सिंह गोल्‍डी की कांग्रेस से बढ़ी नाराजगी, सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर लिखी दिल की बात

    पंजाब कांग्रेस जिला प्रधान दलवीर सिंह गोल्‍डी की कांग्रेस से नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है। संगरूर सीट से सुखपाल खेहरा को टिकट मिलने के बाद दलवीर सिंह पार्टी से खफा हैं। दलवीर गोल्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर सोचदे हां इक नवां कोई राह बना लईये... संदेश लिखकर नई चर्चा आरंभ कर दी है। उनका यह संदेश किसी नई पार्टी का दामन थामने का संदेश हो सकता है।

    By Himani Sharma Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 29 Apr 2024 01:59 PM (IST)
    Hero Image
    दलवीर सिंह गोल्‍डी की कांग्रेस से बढ़ी नाराजगी (सोशल मीडिया)

    जागरण संवाददाता, संगरूर। लोकसभा हलका संगरूर (Lok Sabha Seat Sangroor) से कांग्रेस द्वारा विधायक सुखपाल खेहरा को पैराशूट से उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारे जाने के बाद से नाराज चल रहे कांग्रेस के जिला प्रधान दलवीर सिंह गोल्डी (Dalveer Singh Goldy) की नाराजगी खत्म होती दिखाई नहीं दे रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दलवीर गोल्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर सोचदे हां इक नवां, कोई राह बना लईये... संदेश लिखकर नई चर्चा आरंभ कर दी है। उनका यह संदेश किसी नई पार्टी का दामन थामने का संदेश हो सकता है।

    इस वजह से नाराज गोल्‍डी

    बता दें कि पिछले सप्ताह सुखपाल खेहरा, पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, कैप्टन संदीप संधू खुद दलवीर गोल्डी के घर उनकी नाराजगी दूर करने पहुंचे थे, जहां दलवीर गोल्डी सहित उनकी पत्नी सिमरत कौर खंगुड़ा ने सुखपाल खेहरा के हक में चलने का एलान किया था, लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन से चुनाव प्रचार दौरान जिला प्रधान गोल्डी को खास तवज्जो न दिए जाने से दलवीर गोल्डी नाराज दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Congress Punjab Candidate List: पंजाब में कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्‍ट की जारी, लुधियाना से राजा वडिंग को मिला टिकट

    सोशल मीडिया पर किया पोस्‍ट

    सोमवार सुबह गोल्डी ने गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठे हुए तस्वीर शेयर करते संदेश लिखा है कि सोचदे हां इक नवां, कोई राह बना लईये, किन्ना चिर उह राह पुराने, लभदे रहांगे। रूक गई इस जिंदगी नुं, धक्के दी लोड है, इक वार चल पए, तां फिर वगदे रहांगे। हनेरियां दी रात विच्च, चानण दी लोड है, दिवे नहीं- जुगनूं सही, पर जगदे रहांगे...।

    मतलब सोचता हुं एक नया रास्ता बना लूं, कितना समय वो पुराने रास्ते ढुंढते रहेंगे। रूक गई इस जिंदगी को अब धक्के की जरूरत है। एक बार चल पड़े तो फिर बहते रहेंगे। अंधेरी रात में रोशनी की जरूरत है। दीया नहीं, जुगनू ही सही, पर जगते रहेंगे।

    2017 में गोल्‍डी हलका धूरी से थे विधायक

    वर्ष 2017 दौरान दलवीर गोल्डी हलका धूरी से विधायक बने। वर्ष 2022 दौरान मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ हलका धूरी से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2022 लोकसभा उपचुनाव दौरान कांग्रेस ने एक बार फिर दलवीर गोल्डी पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन सिमरनजीत सिंह मान के सामने उन्हें पराजित का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें: Punjab Ludhiana Candidate: और कोई नहीं... राजा वडिंग ही लड़ेंगे लुधियाना से चुनाव, कांग्रेस ने लगाई मुहर

    मौजूदा लोकसभा चुनाव दौरान भी उन्हें कांग्रेस द्वारा दोबारा उम्मीदवार घोषित किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी ने विधायक सुखपाल खेहरा को मैदान में उतार दिया, जिस पर दलवीर गोल्डी ने नाराजगी जाहिर की थी।