Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ludhiana Politics: मजीठिया ने बलवंत राजोआना की बहन से की मुलाकात, अयाली की दूरी बनी सियासी हलकों में चर्चा का विषय

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Sat, 10 Sep 2022 08:14 AM (IST)

    पिछले दिनों अयाली ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार से नाखुश होने के बाद सार्वजनिक तौर पर उनकी आलोचना की थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि मालवा से शिअद के एकमात्र विधायक अयाली भी पार्टी छोड़ कर अन्य राजनीतिक दल में जा सकते हैं।

    Hero Image
    Ludhiana Politics: राजोआणा के घर पर पहुंचे बिक्रमजीत मजीठिया।(जागरण)

    भूपेंदर सिंह भाटिया, लुधियाना। Ludhiana Politics: जेल से रिहा होने के बाद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया शुक्रवार को लुधियाना दौरे पर पहुंचे, लेकिन हमेशा संग रहने वाले विधायक मनप्रीत अयाली साथ नजर नहीं आए। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में सजा काट रहे बलंवत सिंह राजोआणा की बहन के निवास पर उनसे मुलाकत करने पहुंचे मजीठिया के साथ दाखा के विधायक अयाली का न होना दिन भर सियासी हलके में चर्चा का विषय बना रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मजीठिया पहले वह जब भी लुधियाना दौरे पर आते हैं तो उनके साथ अयाली ही रहा करते थे। पिछले दिनों अयाली ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार से नाखुश होने के बाद सार्वजनिक तौर पर उनकी आलोचना की थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि मालवा से शिअद के एकमात्र विधायक अयाली भी पार्टी छोड़ कर अन्य राजनीतिक दल में जा सकते हैं। उन्होंने पार्टी के निर्देश पर राष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान भी नहीं किया था। हालांकि जेल से बाहर आते ही मजीठिया ने कहा था कि अयाली उनके भाई हैं। वह नाराज नहीं है और किसी अन्य दल में नहीं जाएंगे।

    अयाली ने भी किसी अन्य दल में जाने की संभावना से इनकार किया था। इससे पहले मजीठिया जब भी लुधियाना दौरे पर आए तो अयाली के निवास पर पहुंच उनसे जरूर मिले हैं। उन्हें बाकायदा अपने साथ लेकर निकलते थे। अयाली स्वयं कार चलाते थे और मजीठिया उनके साथ अगली सीट पर बैठते थे। शुक्रवार को उनकी कार की अगली सीट पर अयाली का न होना हर किसी को खटका।

    ऐसा नहीं था कि अयाली शहर से बाहर थे, बल्कि वह अपने ही निवास पर रिश्तेदारों के साथ व्यस्त रहे। जब मजीठिया से अयाली के उपस्थित न होने या नाराजगी के संबंध में पूछा गया तो उनका वही जवाब था कि अयाली से कोई गलतफहमी नहीं है। वह पार्टी के अनुशासित लीडर हैं। हालांकि अयाली की न मौजूदगी कई शंकाओं को जन्म देता है।

    यह भी पढ़ेंः- CSIR NET 2022: 16 सितंबर से आयोजित होगी यूजीसी नेट परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड