Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: करप्शन के खिलाफ AAP सरकार का बड़ा एक्शन, आशु, धर्मसाेत और सुंदर शाम अराेड़ा के बाद काैन..?

    Sunder Sham Arora Arrested पंजाब विजिलेंस ब्यूराे ने करप्शन के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरु कर दी है। शनिवार देर रात एक और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अराेड़ा काे विजिलेंस ने रिश्वत देते हुए गिरहफ्तार कर लिया। एक दिन पहले ही उसे पूछताछ के लिए बुलाया था।

    By Vipin KumarEdited By: Updated: Sun, 16 Oct 2022 10:32 AM (IST)
    Hero Image
    Sunder Sham Arora Arrested: आम आदमी पार्टी की सरकार ने करप्शन के खिलाफ बड़ी जंग छेड़ दी है। (फाइल फाेटाे)

    आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Sunder Sham Arora Arrested: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने करप्शन के खिलाफ बड़ी जंग छेड़ दी है। पहले जहां कांग्रेस के नेताओं पर शिकंजा कस रहा था वहीं अब भाजपाई भी रडार पर आ गए हैं। शनिवार देर रात विजिलेंस ब्यूराे ने कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुदंर शाम अराेड़ा काे रिश्वत देने पर गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने अरोड़ा का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक नोट गिनने वाली छोटी मशीन भी मिली है। अराेड़ा कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। वह पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी करीबी हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक जनसभा में कहा था कि भाजपा ज्वाइन करने वाले भी विजिलेंस जांच से नहीं बच पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई और कांग्रेसियाें पर भी हाे सकती है कार्रवाई

    इससे पहले विजिलेंस ब्यूराे ने वन घाेटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसाेत, अनाज ढुलाई घाेटाले में भारत भूषण आशु, जंगलात स्कैम में संगत सिंह गिलजियां, लाखों रुपये के सोलर लाइट घोटाले में पूर्व ओएसडी संदीप संधू और अब गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा काे नामजद किया था। आशु इस समय पटियाला सेंट्रल जेल में बंद है। साधु सिंह धर्मसाेत काे गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनाें में कई और कांग्रेसियाें पर भी कार्रवाई हाे सकती है।

    धर्मसाेत काे हाई काेर्ट से मिल गई है जमानत

    पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर की सरकार में वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत काे भी पिछले दिनाें विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने एक पेड़ की कटाई के बदले में 500 रुपये कमीशन लिया था। इसकाे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। विपक्ष में रहते हुए आम आदमी पार्टी ने यह मामला जाेर-शाेर से उठाया था। हालांकि हाई काेर्ट ने 7 सितंबर काे साधु सिंह धर्मसाेत काे जमानत दे दी थी। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था।

    पूर्व मंत्री आशु पटियाला जेल में हैं बंद

    विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को अनाज लिफ्टिंग घोटाले के मामले में पिछले दिनाें गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह पटियाला सेंट्रल जेल में बंद है। नवांशहर के ठेकेदार गुरप्रीत सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि 2020-21 में अनाज लिफ्टिंग का ठेका खाद्य आपूर्ति विभाग ने चहेते ठेकेदार को देने के लिए नीति में बदलाव किया था। इस कारण कंपीटिशन कम हो गया। इसके चलते विभाग काे कराेड़ाें रुपये की चपत लगी है।

    संदीप संधू की गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी तेज

    लुधियाना के सिधवां बेट ब्लाक में लाखों रुपये के सोलर लाइट घोटाले में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी रहे संदीप संधू काे भी विजिलेंस ने नामजद कर लिया है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं। विजिलेंस संधू की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। लुधियाना की अदालत ने भी उसकी याचिका खारिज कर दी है। संधू दाखा विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अब संधू पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। घोटाले में संधू का साला हरप्रीत सिंह भी नामजद है।

    संगत सिंह गिलजियां पर भी शिकंजा

    पंजाब के बहुचर्चित जंगलात घोटाले में पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां पर भी विजिलेंस ने शिकंजा कस लिया है। गिलजियां का सारा काम उसका भतीजा दलजीत सिंह देखता था। जंगलात घोटाले में पकडे़ गए हरमोहिंदर सिंह ठेकेदार ने संगत सिंह गिलजियां को मोहाली जिले के गांव नाडा में खैर के पेड़ों की कटाई का परमिट जारी करवाने के लिए कुलविंदर सिंह के द्वारा पांच लाख रुपये रिश्वत दी थी।

    विधायक पाहड़ा के खाताें से जुड़ी जानकारी मांगने का पत्र वायरल

    विजिलेंस ने लीड बैंक गुरदासपुर के मैनेजर को पत्र जारी कर कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा व उसके परिवार सहित आठ लोगों के खातों से जुड़ी जानकारी मांगी थी। इंटरनेट मीडिया पर पत्र वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। पत्र में लीड बैंक मैनेजर को विजिलेंस जांच के लिए विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, उनके भाई नगर कौंसिल के प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा सहित अन्य परिवारिक सदस्यों व कुछ बाहरी व्यक्तियों सहित आठ लोगों के बैंक खातों संबंधी जानकारी मुहैया करवाने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें-पंजाब के पूर्व मंत्री सुंंदर शाम अरोड़ा गिरफ्तार, विजिलेंस के अफसर को 50 लाख रुपये की रिश्‍वत देने का आरोप

    यह भी पढ़ें-Fatehgarh Sahib Tourist Spot: युद्ध भूमि के नाम से जाना जाता है यह शहर, शहीदी जोड़ मेले से मिली पहचान