यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhagwant Mann Birthday: भगवंत मान का कामेडी किंग से सीएम तक का सफर, फ्री बिजली देकर जीता पंजाबियाें का दिल
Bhagwant Mann Birthday भगवंत मान आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। मनप्रीत बादल की पार्टी पंजाब पीपुल्स पार्टी से ...और पढ़ें

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़/लुधियाना। Bhagwant Mann Birthday: पंजाब के सीएम भगवंत मान का कामेडी से शुरू हुआ हुआ सफर सीएम पद तक पहुंच गया। मान साेमवार काे 49 साल के हाे गए। भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 काे पंजाब के संगरूर जिले के गांव सताैज में हुआ था। मान ने अपनी कामेडी से लोगों के दिलों में जगह बनाई और 2011 में राजनीति में कदम रखा।
ਜਨਮ ਦਿਨ ਦੀਆਂ ਵਧਾਈਆਂ ਦੇਣ ਲਈ ਧੰਨਵਾਦ ..ਮੈਂ ਜਦ ਵੀ ਇਸ ਦੁਨੀਆਂ ਤੇ ਆਂਵਾਂ ਮੇਰਾ ਦੇਸ ਹੋਵੇ ਪੰਜਾਬ… pic.twitter.com/5Z3is5gAa5
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 17, 2022
सीएम बनने के बाद वह लाेगाें की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। इनमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली ने पंजाबियाें का दिल जीत लिया है। इस फैसले की हर ओर सराहना हाे रही है। करप्शन के खिलाफ भी मान ने बड़ी मुहिम छेड़ रखी है। भगवंत मान ट्वीट कर जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए धन्यवाद किया।... मैं जब भी इस दुनिया में आऊं, मेरा देश हो पंजाब।
पीपीपी से की थी सियासी सफर की शुरूआत

भगवंत मान ने पहले मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। पहली बार पीपीपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बाद में मान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। उस समय आम आदमी पार्टी ने राजनीति की शुरूआत ही की थी। 2014 में भगवंत मान ने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा और शानदार जीत प्राप्त की।
117 में से 92 सीटें आप की झाेली में डाली
.jpg)
पंजाब में 2022 का विधानसभा चुनाव मान के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम फेस बनाया था। भगवंत मान की अगुआई में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी को कुल 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटाें पर जीत मिली। चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हाे गया। कांग्रेस महज 18 सीटों जबकि अकाली दल 3 सीटों पर सिमटकर रह गई।
ऐसा रहा चुनावी सफर
- मान ने साल 2012 में पीपीपी से हलका लहरा पर विधानसभा चुनाव लड़ा था।
- पहले चुनाव में भगवंत राजिंदर कौर भट्ठल से हारे।
- 2014 में आप के टिकट पर संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते।
- वर्ष 2019 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर संसद पहुंचे।
- वर्ष 2022 में धूरी से विस चुनाव लड़ा और 50 हजार से अधिक के अंतर से जीत दर्ज की।
