यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update Today: पंजाब में रातें हाेने लगी ठंडी, आज से पश्चिमी विक्षोभ हाेगा एक्टिव; हल्की वर्षा के आसार
Weather Update Today पंजाब में माैसम एक बार फिर बदल रहा है। अब दिन के बजाए रात काे ठंड बढ़ने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update Today: पंजाब में माैसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य में रातें अब ठंडी होने लगी हैं। राज्य के कई जिलों में रात का तापमान अब 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, जबकि दिन का तापमान अब भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। इसके चलते आने वाले दिनाें में ठंड और बढ़ सकती है।
रविवार काे बठिंडा रहा सबसे ठंडा
राज्य के कई शहराें में अब तापमान गिरने लगा है। रविवार को पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे पहले 14 अक्टूबर को भी बठिंडा में रात का तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 18 अक्टूबर से पंजाब में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह, हिमाचल क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इससे हिमाचल के साथ लगते पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज के साथ छींटे पड़ने, बूंदाबांदी और हल्की वर्षा होने की संभावना है।
20 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षाेभ
माैसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में 20 अक्टूबर तक सक्रिय रह सकता है। साथ ही, हिमाचल प्रदेश से ठंडी हवाएं आने से पंजाब के विभिन्न जिलों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना अधिक है। इस साल सितंबर महीने में ही वर्षा हुई है। अक्टूबर में अभी तक माैसम खुश्क बना हुआ है। इसके चलते बीमारियाें का खतरा बढ़ गया है। लुधियाना के अस्पतालाें में वायरल और फीवर के मरीजाें की तादाद हर राेज बढ़ रही है। डाक्टराें का कहना है कि इस माैसम में लाेगाें काे घर से बाहर निकलने पर मुंह में रूमाल बांध लेना चाहिए ताकि धूल के कण शरीर में प्रवेश न कर पाएं।
