पंजाब की मतदाता सूची में बड़ी चूक का दावा! शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर सामने आने पर भड़के राजा वड़िंग
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना ईस्ट की मतदाता सूची में शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए चुनाव आयोग से जांच की मांग की है।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व पधान व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग।
HighLights
लुधियाना मतदाता सूची में शहीद भगत सिंह की तस्वीर मिली।
राजा वड़िंग ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की।
चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठे।
डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का दावा पेश किया है। राजा वड़िंग ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला उजागर किया है। राजा वडिंग का दावा है कि ये गड़बड़ी लुधियाना ईस्ट के बूथ नंबर 38 पर सीरियल नंबर 422 की मतदाता सूची में सामने आई है।
वडिंग ने अपनी पोस्ट में लिखा-
बस यही देखना बाकी रह गया था…! लुधियाना ईस्ट की मतदाता सूची में शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी की तस्वीर एक मतदाता के नाम के सामने लगा दी गई है। बूथ नंबर 38 पर सीरियल नंबर 422 के सामने यह तस्वीर लगी होने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले हरियाणा की मतदाता सूची में भी तस्वीरों को लेकर गड़बड़ियों के मामले सामने आए थे। अब पंजाब में ऐसी चूक का दावा चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। चुनाव आयोग जवाब दे! मतदाता सूचियों में ऐसी गलतियाँ कैसे हो रही हैं? इनकी जाँच कौन करेगा और जवाबदेही किसकी तय होगी? चुनाव आयोग इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाए और तथ्यों को सार्वजनिक करे। लोकतंत्र में मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- ताजपोशी के बाद एक्शन में परगट सिंह! बोले- पंजाब में तानाशाही के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष

वडिंग की तरफ से साझा की गई मतदान सूची।
यह भी पढ़ें- पायलट ने खेला बड़ा दाव! परगट की ताजपोशी में राजा वड़िंग के काम को सराह, बोले- 4 महीने तय होगा पंजाब का भविष्य
हरियाणा में भी आ चुका मामला सामने
वडिंग का कहना है कि इस तरह की लापरवाही सामने आने के बाद चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और उसकी विश्वसनीयता पर बहुत बड़े और गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले हरियाणा राज्य की मतदाता सूचियों में भी तस्वीरों को लेकर कई तरह की बड़ी गड़बड़ियां और चूक सामने आ चुकी हैं।
अब पंजाब में इस तरह की गलती का सामने आना यह साबित करता है कि चुनावी डाटा तैयार करने और उसकी जांच करने में भारी कोताही बरती जा रही है।
चुनाव आयोग पर उठाया सवाल
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए जवाब मांगा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर मतदाता सूचियों में इस तरह की गलतियां बार-बार कैसे हो रही हैं। इस पूरी लापरवाही की जांच कौन करेगा और इसकी नैतिक या प्रशासनिक जवाबदेही किसकी तय की जाएगी। राजा वडिंग ने इस खामी की जांच की मांग उठाई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।