Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers Protest: लुधियाना के जगराओं में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ AAP का रोष मार्च

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:34 AM (IST)

    Farmers Protestविधानसभा क्षेत्र जगराओं में आम आदमी पार्टी ने रोष मार्च निकाला। इसकी अगुआई आप विधायका सर्वजीत कौर माणूके ने की। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में केंद्र सरकार के विरोध करने वाले और कृषि सुधार कानून वापस लेने के पोस्टर और बैनर पकड़े हुए थे।

    Hero Image
    कृषि सुधार कानून के खिलाफ रोष मार्च की अगुवाई करते हुए आप विधायक सर्वजीत कौर माणूके।

    जगराओं (लुधियाना), जेएनएन। Farmers Protest: केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन के तहत रविवार को सुबह विधानसभा क्षेत्र जगराओं में आम आदमी पार्टी ने रोष मार्च निकाला। इसकी अगुआई आप विधायक सर्वजीत कौर माणूके ने की। बड़ी संख्या में आप वर्कर्स और किसानों ने स्कूटर, मोटरसाइकिल पर रोष मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में केंद्र सरकार के विरोध करने वाले और कृषि सुधार कानून वापस लेने के पोस्टर और बैनर पकड़े हुए थे। यह मार्च अड्डा रायकोट से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों और सडकों पर से होकर वापस अड्डा रायकोट में समाप्त हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें-Farmers Protest: लुधियाना के किसान ने दो लाख में ट्रैक्‍टर ट्राली को बना दिया बस, शहीदों की तस्वीरें लगाईं

    इस मौके संबोधित करते हुए एमएलए सर्वजीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार देशवासियों की भावनाओं से खेल रही है। जो कृषि सुधार कानून भाजपा सरकार लागू कर रही है, उन्हें सिर्फ भाजपा और उनके सदस्य ही सही बता रहे हैं। पूरा देश इन कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरा हुआ है। केवल अपनी हर्ठधर्मी के चलते ही केंद्र सरकार ये किसान विरोधी कानून वापस नहीं ले रही है। लगातार 2 महीने से किसान दिल्ली की सड़कों पर घनी धुंध और कड़कड़ाती सर्दी में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ खुले आसमान के नीचे सड़कों पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार 'मैं ना मानूं' की रट लगाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के विरोध के मद्देनजर केंद्र सरकार को ये कानून वापस ले लेने चाहिए।

    ये रहे माैजूद

    इस मौके  पर प्रो. सुखविंदर सिंह, गोपी शर्मा, रमन अरोडा, पप्पू भंडारी, सुचा सिंह तलवाडा, डा. भुलर, हरप्रीत सरबा, बलवीर सिंह बीरा, साजिद, रुपिंदर सिंह, सनी बत्रा, डा. रूप सिंह, मेहर सिंह, राम सरन, सुनील झांजी, गुरमीत सिंह, जसविंदर सिंह, सुखमिंदर सिंह और बलवीर सिंह समेत भारी संख्या में पार्टी वर्कर  उपस्थित  थे।

     

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    comedy show banner
    comedy show banner