Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में 70 साल के पूर्व विधायक ने रचाई दूसरी शादी, जानिए सीएम चन्नी के करीबी निम्मा की लव स्टाेरी

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 09 Mar 2022 02:07 PM (IST)

    पंजाब चुनाव से पहले सीएम चरणजीत चन्नी के करीबी निर्मल सिंह निम्मा ने 70 वर्ष की आयु में फिर शादी रचाई है। निम्मा ने 6 मार्च को लुधियाना की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के साथ शादी रचाई है।

    Hero Image
    बसपा विदायक रहे निर्मल सिंह निम्मा ने 70 वर्ष की आयु में शादी की। हेमंत राजू

    हेमंत राजू, बरनाला। कहते हैं कि इश्क पर किसी का जाेर नहीं चलता। जी हां! ऐसा ही एक मामला पंजाब के हल्का भदाैड़ में सामने आया है। यहां की विधानसभा हलका भदौड़ (आरक्षित) सीट से 1992 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे निर्मल सिंह निम्मा ने 70 वर्ष की आयु में फिर से शादी रचा ली।  निम्मा ने 6 मार्च को लुधियाना की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के साथ शादी रचाई है। निम्मा को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कुछ समय पहले कांग्रेस में लेकर आए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले निम्मा की शादी की इंटरनेट मीडिया पर खासी चर्चा हाे रही है। लाेग कांग्रेस काे बधाइयां देने लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी की एक साल पहले हुई थी शादी

    निम्मा इस बार विधानसभा चुनाव में हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट की मांग कर रहे थे। परंतु कांग्रेस ने चमकौर साहिब के अलावा मुख्यमंत्री चन्नी को भदौड़ से भी चुनाव मैदान में उतार दिया। इसके बाद निर्मल सिंह निम्मा चुनाव के दौरान उनके साथ डटे रहे। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा की पत्नी का डेढ़ वर्ष पहले देहांत हो गया था, जबकि उनकी बेटी भी है जिसकी अब शादी हो चुकी है।

    वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के करीबी

    बहुजन समाज पार्टी से चुनाव जीतने के बाद पिछले दिनाें निम्मा कैप्टन की पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि, बाद में उन्हाेंने कांग्रेस में वापसी की थी। पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा 1992 में बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीत कर विधायक बने थे। निम्मा काे कांग्रेस के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का करीबी माना जाता है। मनप्रीत की पार्टी के विलय के दौरान वह भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2017 में उन्हें हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट मिली थी पर आखिरी समय पर टिकट बदल कर पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह पंजग्राईं को मिल गई थी।

    यह भी पढ़ें-पंजाब से राजस्थान का सफर महंगा, बठिंडा के बल्लूआना में नया Toll Plaza शुरू; हजाराें वाहन चालकाें की जेब हाेगी ढीली