Move to Jagran APP

अश्‍विनी शर्मा ने कहा- मनमोहन सरकार के समय की अराजकता खत्म कर रहे मोदी

पंजाब भाजपा अध्‍यक्ष अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पर हमला किया है। उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अभी मनमोहन सिंह के समय की अराजकता को समाप्‍त कर रहे हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 02:14 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 02:14 PM (IST)
अश्‍विनी शर्मा ने कहा- मनमोहन सरकार के समय की अराजकता खत्म कर रहे मोदी
अश्‍विनी शर्मा ने कहा- मनमोहन सरकार के समय की अराजकता खत्म कर रहे मोदी

जगराओं (लुधियाना), जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले यूपीए की सरकार के समय देश में अराजकता का वातावरण था। रोज घोटाले होते थे। मोदी सरकार इस अराजकता को खत्म कर रही है। जब से मोदी सरकार आई है, तब से गरीबों की जिंदगी सुधारने के लिए नई-नई स्कीमें लागू हुई हैं। कांग्रेस सरकार ने मदारी बनकर जनता को धोखा दिया है। 60 वर्षों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस शहीदों को भूल चुकी है और उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया है।

loksabha election banner

कांग्रेस सरकार ने मदारी बन कर जनता को धोखा दिया, कहा- कांग्रेस ने किया शहीदों के सपने चकनाचूर

प्रदेश में सरकार रेत माफिया, तेल माफिया, शराब माफिया के दबाव में काम कर रही है। कैप्टन सरकार ने पंजाब की आर्थिक स्थिति को कंगाली पर लाकर खड़ा कर दिया है। सरकार ने मेडिकल सुविधाओं के नाम पर झूठे वादे किए। बेरोजगारी भत्ता, 800 सरकारी स्कूल, 1933 सस्ती दवाई केंद्र, दलित व बीसी वर्ग की फ्री बिजली सुविधा, एससी स्कॉलरशिप, विश्व कबड्डी कप बंद किया, लेकिन नया कुछ नहीं किया। व्यापारियों को सस्ती बिजली सस्ती देने की बजाय 12 रुपये से ज्यादा रेट पर बिजली दे रही है। सूबे के लोगों के बिजली के बिल अधिक आने की वजह कांग्रेस सरकार की गलत नीतियां हैं।

पंजाब में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगार युवाओं के साथ नौकरी व स्मार्टफोन के नाम पर फरेब किया गया। कैप्टन सरकार ने गुटका साहिब की कसम खाकर 45 दिन में सूबे में से नशा खत्म करने की बात कहीं थी लेकिन अब सूबे में नशा पहले से अधिक बढ़ गया है।

2022 में प्रदेश में होगी भाजपा की सरकार

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा पंजाब में आंधी ला सकती है। वर्ष 2022 में सूबे में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम पंजाब में लागू न करने को बात जनता के साथ धोखा करना है।

शहीद करतार सिंह सराभा व लाला लाजपत राय के पैतृक घर पहुंच दी श्रद्धांजलि

अश्वनी शर्मा सराभा में शहीद करतार ङ्क्षसह सराभा के पैतृक घर पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद लाला लाजपत राय के पैतृक घर पहुंच कर श्रद्धासमुन अर्पित किए। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री डीएस सोढ़ी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव रेनू थापर व प्रदेश मीडिया सह प्रभारी जर्नादन शर्मा भी मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ठप



यह भी पढ़ें: रिश्तों में साजिश: बेटों ने धोखा देेकर घर बेचकर बांट लिए पैसे, वृद्धाश्रम में पहुंचे मां-बाप


यह भी पढ़ें: करतारपुर कॉरिडोर पर फिर कलह, जानें क्‍यों खड़े हुए पाकिस्‍तान की मंशा पर सवाल



यह भी पढ़ें: अपने घर में ही बहू-बेटे ने की लूट, लव मैरिज के बाद कर्ज चुकाने को परिवार से किया धोखा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.