सुखबीर बादल ने बीबी जगीर कौर को फिर अकाली दल में कराया शामिल, पंजाब चुनाव 2027 से पहले बदले सियासी समीकरण
पूर्व मंत्री और एसजीपीसी की चार बार प्रधान रह चुकीं बीबी जागीर कौर की फिर से शिरोमणि अकाली दल में ...और पढ़ें

बीबी जागीर कौर को पार्टी जाइन करवाने के दौरान सभा को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल।
HighLights
बीबी जागीर कौर अकाली दल (बादल) में फिर शामिल हुईं।
सुखबीर बादल की मौजूदगी में कपूरथला में हुई वापसी।
पंजाब की राजनीति में इसे अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
जागरण संवाददाता, कपूरथला। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की पूर्व अध्यक्ष और पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी जागीर कौर फिर से शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल हो गईं। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पुनरसुरजीत से अपना नाता तोड़ लिया है।
कपूरथला जिले के भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र के गांव बेगोवाल में इस संबंध में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में बीबी जागीर कौर ने फिर से अकाली दल का दामन थाम लिया।
यह भी पढ़ें- बगावती तेवर पड़े ठंडे, आज शिरोमणि अकाली दल में लौटेंगी बीबी जागीर कौर; सुखबीर बादल कराएंगे शामिल
सुखबीर बादल की मौजूदगी में की वापसी
बेगोवाल में हुए इस कार्यक्रम के दौरान बीबी जागीर कौर की पार्टी में वापसी का ऐलान किया गया। उनकी फिर से अकाली दल में वापसी को पंजाब की राजनीति में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
बीबी जागीर कौर भुलत्थ निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित हैं और वह शिरोमणि कमेटी की अध्यक्षता के अलावा पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। अब उनकी अकाली दल (बादल) में वापसी के साथ ही पार्टी में उनकी अगली भूमिका पर नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब के सेवा केंद्र कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा उठाएगी भाजपा, चुनावी घोषणापत्र में शामिल होंगी मांगें
एसजीपीसी की प्रधानगी को लेकर भी चर्चाएं तेज
शिअद में वापसी को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शिअद की पंथक राजनीति को मजबूती देने के तौर पर देखा जा रहा है। भुलत्थ से उनकी संभावित उम्मीदवारी की चर्चा है। यदि ऐसा होता है तो मौजूदा कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के सामने मुकाबला टक्कर का होगा। वहीं, एसजीपीसी की प्रधानगी को लेकर भी उनके नाम की चर्चा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।