विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के सेवा केंद्र कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा उठाएगी भाजपा, चुनावी घोषणापत्र में शामिल होंगी मांगें

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:16 PM (IST)

सुनील जाखड़ ने सेवा केंद्र कर्मचारियों को भाजपा के समर्थन का भरोसा दिया। उन्होंने न्यूनतम वेतन से कम भुगतान का आरोप लगाते हुए स्थायी समाधान का वादा किया।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़।

HighLights

  1. सुनील जाखड़ ने सेवा केंद्र कर्मचारियों को स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।

  2. भाजपा सरकार बनने पर वेतन समस्याओं का हल करने का वादा।

  3. कर्मचारियों की मांगें चुनावी घोषणापत्र में शामिल की जाएंगी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से आज, रविवार, सेवा केंद्र कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। जाखड़ ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी अपने चुनावी घोषणापत्र में भी इस संबंध में विवरण शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी भी कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बगावती तेवर पड़े ठंडे, आज शिरोमणि अकाली दल में लौटेंगी बीबी जागीर कौर; सुखबीर बादल कराएंगे शामिल

सेवा केंद्र कर्मचारियों के शोषण का आरोप

सुनील जाखड़ ने कहा कि एक ओर पंजाब सरकार युवाओं को नौकरियां देने का वादा कर रही है, वहीं दूसरी ओर सेवा केंद्रों में काम कर रहे सैकड़ों युवाओं को कानून के तहत मिलने वाला वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार से ठेका लेकर सेवा केंद्र चला रही कंपनी इन युवाओं को न्यूनतम वेतन से भी कम भुगतान कर उनका शोषण कर रही है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश मामले में बड़ा एक्शन, पाकिस्तान कनेक्शन वाले दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

भाजपा ने साथ खड़े रहने का दिया आश्वासन

जाखड़ ने कहा कि सरकार इन युवाओं को उचित वेतन दिलाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और यह पंजाब की सरकार के दोहरे चरित्र का प्रमाण है। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर पहुंचे CM मान, तरनतारन बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को मिलेगा 1 लाख मुआवजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।