विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगावती तेवर पड़े ठंडे, आज शिरोमणि अकाली दल में लौटेंगी बीबी जागीर कौर; सुखबीर बादल कराएंगे शामिल

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:28 PM (IST)

बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में वापस लौट रही हैं। बेगोवाल में सुखबीर बादल उन्हें पार्टी में शामिल कराएंगे। ...और पढ़ें

बीबी जागीर कौर।

बीबी जागीर कौर।

HighLights

  1. बीबी जागीर कौर आज अकाली दल में वापसी करेंगी।

  2. सुखबीर बादल बेगोवाल में उन्हें पार्टी में शामिल करवाएंगे।

  3. SGPC प्रधान पद के लिए भी उनका नाम चर्चा में।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। अगस्त 2025 को गठित शिरोमणि अकाली दल (पुनर्सुरजीत) को अलविदा करने के बाद आज, रविवार, बीबी जागीर कौर शिअद में वापसी करने जा रही हैं। पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, उनके बेटे हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा और बरजिंदर सिंह बराड़ जैसे दिग्गज नेताओं के शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में जाने के बाद अब दोपहर 2 बजे अध्यक्ष सुखबीर बादल खुद बीबी जागीर कौर को पार्टी दोबारा जॉइन करवाएंगे।

आज दोपहर तकरीबन 2 सुखबीर बादल बेगोवाल पहुंच रहे हैं। जहां आधिकारिक तौर पर बीबी जागीर कौर को पार्टी जॉइन करवाई जाएगी। ध्यान रहे कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल पहले ही कह चुके हैं कि आने वाले दिनों में और नेता लौटेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल और बीजेपी में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, इसी महीने हो सकता है गठबंधन

जन्म से अकाली हूं और रहूंगी

हाल ही में बीबी जगीर कौर ने भी कहा था कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मजबूत राजनीतिक समर्थन जरूरी है। अपने साथियों से बात की तो उनका कहना है कि शिअद पुनर्सुरजीत ऐसा ढांचा नहीं देता, जिस पर चुनाव के लिए भरोसा किया जा सके। उनके मुताबिक, समर्थक नहीं चाहते कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ें।

इसके साथ ही स्पष्ट किया कि उन्होंने शिअद नहीं छोड़ा था, बल्कि उन्हें निकाला गया था। उन्होंने अपनी वापसी को तभी स्पष्ट कर दिया था, जब उन्होंने कहा था कि वह जन्म से ही अकाली हैं और अकाली ही रहेंगी। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस, भाजपा या आप में जाने से इनकार कर दिया था, लेकिन शिअद-भाजपा गठबंधन का भी समर्थन किया था।

भुलत्थ की पूर्व विधायक और लुबाना भाईचारे में अच्छी पकड़ रखने वालीं बीबी जगीर कौर का बेगोवाल, भुलत्थ और कपूरथला समेत दोआबा क्षेत्र में अपना काडर है। यहां 2022 के चुनाव में अकाली दल के हाथ खाली रहे थे।

यह भी पढ़ें- पूर्व डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप नत्थोवाल शिअद में शामिल, सुखबीर बादल ने रायकोट से घोषित किया प्रत्याशी

बीबी जागीर कौर बनेंगी SGPC प्रधान!

खास बात यह है कि 20 नवंबर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान का चुनाव होना है। मौजूदा प्रधान हरजिंदर सिंह धामी पांचवीं बार मैदान में हैं। चर्चा यह भी है कि बीबी जागीर कौर भी प्रधानगी की दौड़ में हैं।

2025 के चुनाव में धामी को 142 में से 107 वोट मिले थे, जबकि बीबी को 33 वोट। हालांकि बीबी जागीर कौर ने स्पष्ट किया है कि उनका फोकस विधानसभा चुनाव पर है, लेकिन SGPC में उनकी भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- पंजाब महिला अकाली दल में हुआ बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 60 से अधिक महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।