विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर पहुंचे CM मान, तरनतारन बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को मिलेगा 1 लाख मुआवजा

Published: Sun, 15 Nov 2026 02:28 PM (IST)

तरनतारन बस हादसे के घायलों का हाल जानने सीएम भगवंत मान अमृतसर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच ...और पढ़ें

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में घायलों से मिलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान।

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में घायलों से मिलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मान ने अमृतसर में घायलों का हाल जाना।

  2. मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 1 लाख मुआवजा।

  3. पंजाब सरकार उठाएगी सभी घायलों के इलाज का खर्च।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के तरनतारन में हुए दर्दनाक बस हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को अमृतसर स्थित गुरु नानक देव अस्पताल (जीएनडीएच) पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर उपचाराधीन श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताते हुए मृतकों के स्वजन को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही घायलों के उपचार का पूरा खर्च पंजाब सरकार की ओर से उठाने की बात कही।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जा रही बसों के साथ होशियारपुर-पठानकोट मार्ग पर पन्नूवां के निकट यह दुर्घटना हुई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें चार तीर्थयात्री और मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला शामिल है। किसी की जान की भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार पीड़ित परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर NHRC का कड़ा रुख, बसों की सुरक्षा रिपोर्ट के साथ पंजाब के मुख्य सचिव तलब

सभी 11 घायल अब खतरे से बाहर

जीएनडीएच में उपचाराधीन सभी 11 घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। एक मरीज के सिर में चोट आई है, जबकि कुछ अन्य को फ्रैक्चर हुआ है। डाक्टरों के अनुसार घायलों की सेहत में सुधार हो रहा है और अगले दो से चार दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

हादसे के कारणों पर मुख्यमंत्री ने बताया कि हाईवे पर अचानक एक मोटरसाइकिल सवार ने कट मार दिया। उसे बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे बस डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रही तीर्थयात्रियों की दूसरी बस से टकरा गई। उन्होंने इसे अचानक हुई सड़क दुर्घटना बताया।

17 हजार यात्राएं हुई पूरीं

मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक करीब 17 हजार यात्राएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं और सात लाख से अधिक श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। इनमें श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, जलियांवाला बाग, अटारी सीमा, खाटू श्याम, मथुरा और वृंदावन शामिल हैं। प्रतिदिन करीब 70 बसों के माध्यम से तीन हजार बुजुर्ग और जरूरतमंद श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब के तरनतारन में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; कई घायल

हादसे पर राजनीति करना शर्मनाक

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल हर दुखद घटना पर राजनीति करने से बाज नहीं आते। दुर्घटनाओं और मृतकों के नाम पर सियासत करना बेहद शर्मनाक है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नोटिस से जुड़े सवाल पर भी उन्होंने सरकार की ओर से हादसे को गंभीरता से लेने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा बल का गठन किया है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दूसरी पार्टियों में टिकट वितरण को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि यह आंतरिक मामला है। आम आदमी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता पूरी मजबूती से जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और कार्यों को पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब के तरनतारन में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; कई घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।