पंजाब के तरनतारन में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; कई घायल
पंजाब के तरनतारन में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की दो बसों की टक्कर हो गई, जिसमें चार यात्रियों की मौत हो ...और पढ़ें
-1794656803886_m.webp)
तरनतारन में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की बसों की भीषण टक्कर।
HighLights
तरनतारन में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की बसें टकराईं
हादसे में चार यात्रियों की मौके पर मौत हुई
बारह से अधिक यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
जागरण संवाददाता, तरनतारन। जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर कस्बा नौशहरा पन्नूआं के पास मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा से संबंधित दो बसों की बाइक को बचाते समय टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब चार यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हुए।
यह दोनों बसें फिरोजपुर से श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर के दर्शनों लिए यात्रियों को लेकर जा रही थीं। जिस दौरान राष्ट्रीय मार्ग स्थित नौशहरा पन्नूआं के पास डिवाइडर के बीच से गुजरते बाइक चालक को बचाते तीर्थ यात्रा बस से संबंधित चालक ने ब्रेक लगाई। तब पीछे से आती दूसरी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस टकरा गई। हादसे दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।

सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंचीं। सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन ने आपातकालीन घोषित करते हुए सभी एम्बुलेंसों को मौके पर भेजा। डॉक्टरों को भी एमरजेंसी वार्ड में बुला लिया गया। जहां चारों यात्रियों के शव रखवा दिए गए हैं। जबकि 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।
ट्रैफिक के बीच फंसी रहीं एम्बुलेंस
-1794656844712.webp)
नौशहरा पन्नूआं से घायल यात्रियों को इलाज लिए अस्पताल लाते समय रास्ते में ट्रैफिक व्यवस्था के चलते तीन एम्बुलेंस गाड़ियां जाम में फंसी रही। हादसा इतना जबरदस्त था कि चारों यात्रियों के शरीर के कई हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम भेज दी गई है। राहत कार्य जारी है।