Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : चौहान

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 03 Dec 2021 08:02 PM (IST)

    पंजाब कांग्रेस के सह प्रभारी चेतन चौहान ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने का आह्वान किया।

    Hero Image
    कांग्रेस की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : चौहान

    अमित ओहरी, फगवाड़ा

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त किए गए पंजाब कांग्रेस के सह प्रभारी चेतन चौहान शुक्रवार को फगवाड़ा पहुंचे। फगवाड़ा के रेस्ट हाउस में आयोजित फगवाड़ा कांग्रेस की बैठक में चेतन चौहान ने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ फगवाड़ा में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर अन्य सभी अहम मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) मौजूद रहे। पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी चेतन चौहान ने कहा कि कांग्रेस लोगों की पार्टी है और देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पंजाब की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुआई में पंजाब वासियों के हित में शानदार काम कर रही है। पिछले दो महीनों से पंजाब सरकार ने प्रदेश की जनता को ध्यान में रखते हुए जो फैसले लिए वह प्रशंसनीय है। साल 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए हम सभी को अभी से मेहनत करनी होगी। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचने हर प्रयास किया जाना चाहिए और हर वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ने में कोई कसर नहीं रहना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेतन चौहान ने कहा कि फगवाड़ा कांग्रेस की एकजुटता ने बता दिया है कि आगामी चुनाव में मौजूदा विधायक बलविदर सिंह धालीवाल ही फगवाड़ा से जीत दर्ज करेंगे। धालीवाल ने फगवाड़ा के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है और वह लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने फगवाड़ा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगमी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां और पार्टी की नीतियां घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    विधायक ने दिखाई ताकत, विरोधियों की नींद उड़ी

    पंजाब कांग्रेस के सह प्रभारी चेतन चौहान के फगवाड़ा आगमन पर विधायक धालीवाल ने फगवाड़ा वासियों, कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ को साबित करते हुए अपनी ताकत दिखाई। विधायक ने बैठक को रैली के रूप में तबदील कर दिया और इसमें बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेसियों ने एकसुर में विधायक धालीवाल का पक्ष लिया और उन्हें लोगों का सेवक बताते हुए विधायक के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।

    पावर गेम के चक्कर में कुछ कथित कांग्रेसियों की ओर से फगवाड़ा में पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा देने के किए जा रहे प्रयासों व अंदरखाते चंद लोगों की ओर से किया जा रहे विधायक के विरोध को विधायक धालीवाल की बढ़ रही लोकप्रियता लगातार झटके दे रही है। वहीं चर्चा है कि विधायक के पक्ष में शुक्रवार को बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेसियों को देखकर विरोधी पक्ष की नींद उड़ गई है। विधायक धालीवाल ने अपने शक्ति प्रदर्शन के बहाने अपनी शक्ति का अहसास करवाते हुए विरोधियों का बिना नाम लिए कहा कि इस बात को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि कभी फगवाड़ा में भाजपा की तूती बोलती थी, लेकिन फगवाड़ा की जनता से मिले अथाह प्यार व कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2019 में हुए विधानसभा उपचुनाव उन्होंने 26 हजार से भी अधिक वोटों से जीता जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 26 वोट भी नहीं मिले। अब फगवाड़ा हलके में कांग्रेस बेहद मजबूत है जबकि भाजपा का ग्राफ लगातार गिर रहा है। विधायक धालीवाल ने कहा कि वह जनता के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे और हमेशा सच्चे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। पार्टी से गद्दारी करने वालों व झूठ बोलने वालों को भगवान भी माफ नहीं करेंगे।