Kapurthala Maharani Died: अलविदा! नहीं रहीं कपूरथला की महारानी, गीता देवी ने दिल्ली आवास में तोड़ा दम
Kapoorthala Maharani Died पंजाब के कपूरथला की महारानी गीता देवी दुनिया को अलविदा कह गई हैं। महारानी गीता देवी का शुमार देश की चुनिदा बेहद सतकारित महिल ...और पढ़ें

हरनेक सिंह जैनपुरी, कपूरथला। Kapoorthala Maharani Died: कपूरथला रियासत के वंशिज टिक्का शत्रूजीत सिंह की माता एवं महाराजा कपूरथला बिग्रेडीयर सुखजीत सिंह की पत्नी और महारानी कपूरथला गीता देवी का गुरुवार देर रात निधन हो गया।
महारानी गीता देवी का शुमार देश की चुनिदा बेहद सतकारित महिलाओं में होता था। इस महान आत्मा गीता देवी का अंतिम संस्कार 30 दिसंबर को दोपहर तीन बजे लोधी क्रीमेशन ग्राउड नई दिल्ली में किया जाएगा।
.jpeg)
हार्ट समस्या से थीं परेशान
महारानी गीता देवी के अकाल चलाणे बारे उनके पुत्र एवं कपूरथला रियासत के वंशिज टिक्का शत्रूजीत सिंह ने बताया कि महारानी साहिबा को गुरुवार देर शाम हार्ट की थोड़ी प्रोबलम महसूस हुई थी, वह उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन महारानी साहिबा घर में ही रहना चाहती थी। इसलिए उन्हें घर ले आया गया और रात सवा सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और हमें सदीवी विछोडा दे गए।

यह भी पढ़ें: Kapurthala: फगवाड़ा के आश्रम में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, रावलपिंडी पुलिस ने नसीम मोहम्मद को किया गिरफ्तार
रियासतों के युवराजों और राजाओं में गहरा शोक
महारानी गीता देवी के निधन पर बीकानेर के प्रिससज राज्यश्री कुमारी, गुजरात रियासत के युवराज जसडन, गवालियार स्टेट, पटियाला रियासत के महाराजा कैप्टन अमरिंदर सिंह, बडौदा, जैपुर जोधपुर आदि रियासतों के युवराजों व राजाओं की तरफ से गहरा शोक व्यकत करते हुए कहा गया है कि महारानी गीता देवी स्दैव उनकी यादों में जिंदा रहेगी।

.jpeg)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।